हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Honda की इस धाकड़ बाइक में 160cc का इंजन, 50 की माइलेज और बहुत कुछ...

Honda Unicorn बाइक का कुल वजन 140 kg का है, इसमें सिंगल-पॉड हैलोजन हेडलाइट दी गई है। इसमें चौड़े और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। बाइक में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन आता है।

विज्ञापन
honda unicorn

Honda Unicorn: होंडा की बाइक में बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है, कंपनी की मोटरसाइकिलें हाई स्पीड और माइलेज जनरेट करती हैं। बाजार में कंपनी की एक हाई पावर बाइक है Unicorn. इस बाइक में अलॉय व्हील और डिस्क ब्रेक ऑफर किए जाते हैं।

Unicorn में 13 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है, यह सिस्टम सेंसर से बाइक के पिछले टायर से जुड़ा रहता है। ब्रेक लगाने की स्थिति में इससे राइडर को बाइक कंट्रोल करने का ज्यादा समय मिलता है। यह बाइक फिसलने से रोकने में मददगार है।

 

एक वेरिंएट और तीन कलर ऑप्शन

होंडा की यह बाइक शुरुआती कीमत 1.09 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें हाई पावर 162.7cc का इंजन दिया गया है, यह इंजन सड़क पर 12.73 bhp की पावर और 14 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें एक वेरिंएट और तीन कलर ऑप्शन मिलते हैं।

विज्ञापन

बाइक में सिंगल-पॉड हैलोजन हेडलाइट

बाइक का कुल वजन 140 kg का है, जिससे इसका काउंटर वेट बैलेंस काफी अच्छा है, ऐसे में यह सड़क पर तेज स्पीड में ज्यादा वाइब्रेशन नहीं करती है। बाइक में सिंगल-पॉड हैलोजन हेडलाइट दी गई है। इसमें चौड़े और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं।

Honda Unicorn में मिलते हैं ये स्मार्ट फीचर्स

  • फ्रंट में क्रोम गार्निश की गई है।
  • बाइक में बड़ी हेडलाइट और सिंपल हैंडलबार
  • बाइक की सीट हाइट 798 mm की है।
  • बाइक की ग्राउंड क्लीयरेंस 8 mm की है।
  • फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रोक और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं।
  • कंपनी का दावा है कि इसमें 50 kmpl तक की माइलेज मिलती है।
  • होंडा की इस बाइक में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन है।
  • बाइक के रियर टायर पर ड्रम ब्रेक मिलते हैं।

ये भी पढ़ें: महज 11000 रुपये देकर घर ले जाएं Royal Enfield Classic 350, तीन साल के लिए 7800 देनी होगी EMI

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Yamaha के इस स्कूटर में 21 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज, 49 Kmpl की माइलेज, जानें कीमत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola