अगर आप नई बाइक या स्कूटर खरीदने का सोच रहे हैं, तो Honda आने वाले समय में आपके लिए कई नए ऑप्शन लेकर आने वाली है. कंपनी ने भारत में एक साथ 10 नए टू-व्हीलर्स पेश किए हैं. इनमें 7 बिल्कुल नए मॉडल हैं, जबकि 3 मौजूदा मॉडल् के अपडेट्स हैं. खास बात ये है कि कंपनी ने एडवेंचर स्कूटर, क्रूजर बाइक, रोडस्टर,डुअल पर्पज बाइक और इलेक्ट्रिक स्कूटर जैसे कई अलग-अलग सेगमेंट पर फोकस किया है.
अलग-अलग सेगमेंट में उतारे नए मॉडल
Honda ने अपने नए पोर्टफोलियो में कई तरह के टू-व्हीलर्स शामिल किए हैं. इनमें एडवेंचर स्कूटर, प्रीमियम रोडस्टर, क्रूजर बाइक, डुअल पर्पज मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल हैं. कंपनी ने फिलहाल इनकी कीमत और लॉन्च डेट का खुलासा नीं किया है. कंपनी का कहना है कि लॉन्च के करीब आने पर सभी मॉडल्स की जानकारी साझा की जाएगी. कंपनी इन वाहनों को लोकलाइजेशन पर भी काम कर रही है और इन्हें मेड इन इंडिया के लिए भी तैयार कर रही है.
भारत का पहला E85 फ्यूल सपोर्ट वाला स्कूटर
होंडा ने ADV 160 एडवेंचर स्कूटर भी पेश किया है. इसमें 160सीसी का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा. स्कूटर में 27 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज और 8.1 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है. कंपनी का दावा है कि ये भारत का पहला स्कूटर होगा, जो E85 फ्यूल सपोर्ट के साथ आएगा.
ये भी पढ़ें-चलती कार में गलती से लगा दिया रिवर्स गियर? जानिए अगले ही पल क्या होगा, जवाब चौंका देगा
नई क्रूजर और रोडस्टर बाइक भी आईं
कंपनी ने 501सीसी इंजन वाली Honda CB500 को भी पेश किया है, जिसे प्रीमियम रोडस्टर सेगमेंट के लिए तैयार किया गया है. इसके अलावा Honda Rebel 300 को एंट्री लेवल क्रूजर बाइक के रूप में पेश किया गया है. बॉबर स्टाइल डिजाइन वाली इस बाइक में 286सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है. इसके साथ Honda Rebel 500 भी कंपनी के नए लाइनअप का हिस्सा है.
ऑफ-रोड और एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए विकल्प
होंडा ने XR 300L और XR 300 Rally को भी पेश किया है. XR 300L एक डुअल पर्पज बाइक है जिसे हल्की और आरामदायकर राइट के लिए तैयार किया गया है. इसमें 293.5सीसी का एयर कूल्ड इंजन मिलेगा. भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Hero XPulse 210 जैसी बाइक्स से माना जा रहा है. वहीं XR 300 Rally को ट्रेल टूरिंग और ऑफ-रोड एडवेंचर को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
इलेक्ट्रिक स्कूटर भी लाइनअप में शामिल
Honda ने QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर से भी पर्दा उठा दिया है. इसमें 3kWh की बैटरी दी जाएगी, जो एक बार चार्ज होने पर 151 किमी तक की रेंज देने का दावा करती है. स्कूटर में 32 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज मिलेगा. कंपनी के मुताबिक यह 2 घंटे 40 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा. इसके अलावा इसमें स्मार्ट-की और 5 इंच का TFT डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे.
ये भी पढ़ें- Mahindra ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका! महंगी हुईं ये पॉपुलर गाड़ियां, जानिए कितने बढ़े दाम
संबंधित खबरें
Safari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 hr agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines