हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

31 दिन में 1.82 लाख लोगों ने खरीदी ये बाइक, Pulsar और TVS Raider को छोड़ा पीछे

Honda Shine: काफी साल हो गये लेकिन आज भी ग्राहकों के दिलों पर राज कर रही है ये बाइक, साधारण डिजाइन लेकिन सभी की फेवरेट है ये बाइक, दमदार इंजन और हाई परफॉरमेंस की वजह से होंडा शाइन की बिक्री लगातार बढ़ रही है…

विज्ञापन

Best Selling 125cc bike:  देश में 100cc से लेकर 125cc बाइक सेगमेंट में काफी मॉडल आ चुके हैं। लेकिन 125cc बाइक सेगमेंट में पिछले काफी समय 125cc बाइक्स का क्रेज ग्राहकों में खूब देखने को मिला है। इस सेगमेंट में होंडा शाइन सबसे ज्यादा बिकने वाली है। हर महीने यह No.1 पर रहती है। बजाज पल्सर, हीरो ग्लैमर और TVS रेडर 125 भी इसके ताज को छूट तक नहीं पाई। इस बार भी सितम्बर महीने में होंडा शाइन बिक्री में टॉप पर रही है। आइये एक नजर डालते हैं सेल्स रिपोर्ट्स पर…

Honda Shine बनी No.1 बाइक

125cc बाइक सेगमेंट में होंडा शाइन शाइन को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। पिहले एक महीने में इस बाइक रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुईं। इस बार जून महीने में होंडा ने शाइन की 1,81,835 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 1,61,544 यूनिट्स की बिक्री का रहा था।

यह भी पढ़ें: 3.75 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये सस्ती बाइक, Honda Shine और Activa भी हुए फेल

विज्ञापन

पिछले साल की तुलना में 20,291 यूनिट्स की ज्यादा बिक्री की है। बाइक में 125cc का इंजन लगा है। यह एक भरोसेमदं इंजन भी माना जाता है। लेकिन डिजाइन के मामले शाइन निराश करती है। इसे राइड करते हुए आत्मविश्वास नहीं आता। बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 80,250 रुपये से शुरू होती है।

Bajaj Pulsar 125 रही दूसरे नंबर पर

बजाज पल्सर को भी भारत में खूब पसंद किया जाता है।यह बाइक अपने दमदार इंजन के लिए जानी जाती है। इतना ही नहीं इसका बोल्ड डिजाइन यूथ के साथ फैमिली क्लास को भी आकर्षित करता है। पिछले महीने में बजाज पल्सर  की 1,39,182 यूनिट्स की बिक्री हुई इस बाइक में 125cc का सबसे पावरफुल इंजन लगा है। बाइक का प्लस पॉइंट इसका बैलेंस है। बाइक की कीमत 82,207 रुपये से शुरू होती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Salman Khan ने जान बचाने के लिए Nissan Petrol को क्यों चुना? दिमाग हिला देंगे सेफ्टी फीचर्स

tvs raider 125

विज्ञापन

TVS Raider 125 बनी तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक

पिछले महीन 43,274 यूनिट्स की बिक्री करके Raider 125 तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है। लगातार इस बाइक की डिमांड बढ़ रही है। बाइक की कीमत 98,731 रुपये से शुरू होती है। रेडर का बैलेंस और इसकी परफॉरमेंस जबरदस्त है इतना ही बाइक की माइलेज का कोई तोड़ नहीं है। एक लीटर में यह बाइक 70किलोमीटर तक की माइलेज ऑफर करती है।

यह भी पढ़ें: धनतेरस में पुरानी कार के मिलेंगे बढ़िया दाम! रीसेल वैल्यू बढ़ाने के लिए करें ये 5 काम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola