Honda Shine: होंडा अपनी बाइक्स में स्टाइलिश फ्यूल टैंक और एडवांस फीचर्स देता है। कंपनी की एक एंट्री लेवल बाइक है Honda Shine. किफायती कीमत और हाई माइलेज होने के चलते यंगस्टर्स इस बाइक को काफी पसंद करते हैं। बाइक में आरामदायक सीट साइज मिलती है। यह बाजार में Hero Super Splendor, TVS Raider और
Bajaj Pulsar 125 को टक्कर देती है।
बाइक की सीट हाइट 791 mm की है
यह कंपनी की हाई सेल बाइक में से एक है, आंकड़ों पर नजर डालें तो मार्च 2024 में इस बाइक की करीब 1.20 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जबकि मार्च 2023 में यह संख्या महज 8792 थी। बाइक की सीट हाइट 791 mm की है, जिससे कम हाइट वाले लोगों को इसे चलाने में कोई दिक्कत नहीं आती है। यह हाई माइलेज बाइक है, इसमें 55 kmpl तक की माइलेज मिलती है।
होंडा की इस बाइक में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
Honda Shine में हाई पावर 123.94 cc इंजन दिया गया है। यह बाइक तेज स्पीड के लिए 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन में आती है। इसमें लंबी दूरी के सफर के लिए 10.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। बाइक में 10.59 bhp और 11 Nm का टॉर्क मिलता है। इसका वजन 113 kg का है, बाइक में डिस्क ब्रेक और ड्रम ब्रेक दोनों ऑप्शन अवेलेबल हैं। यह बाइक शुरुआती कीमत 80,409 रुपये में आती है, बाइक का टॉप मॉडल 84,409 रुपये में ऑफर किया जा रहा है।
दो वेरिएंट और अलॉय व्हील
फिलहाल बाजार में Honda Shine के दो वेरिएंट और पांच कलर ऑप्शन मिलते हैं। यह बाइक सिंपल हैंडलबार और बड़ी हेडलाइट के साथ आती है। बाइक में अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। बाइक में एलईडी लाइट मिलती हैं।
ये भी पढ़ें: Hero और TVS की इन बाइक्स की सेल हो रही धड़ाधड़, 80 की माइलेज और कीमत बस इतनी सी..
ये भी पढ़ें: Tata की इन कारों की कीमत 10 लाख से कम, क्यों लें मंहगी गाड़ियां? जब इनमें ही एडवांस फीचर्स
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
22 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines