Honda NX500 E-Clutch: अगर आप लंबी राइड्स और एडवेंचर टूरिंग के शौकीन हैं, तो Honda की नई बाइक आपके लिए खास हो सकती है. कंपनी ने भारत में Honda NX500 E-Clutch लॉन्च कर दी है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसका नया ई-क्लच सिस्टम है. इस टेक्नोलॉजी की मदद से राइडर को गियर बदलते समय क्लच दबाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यानी ट्रैफिक हो या हाईवे, राइडिंग पहले से ज्यादा आसान और स्मूद हो जाएगी. खास बात यह है कि Honda ने बाइक के डिजाइन और फीचर्स को पहले जैसा ही रखा है, लेकिन नई टेक्नोलॉजी जोड़कर इसे और प्रीमियम बना दिया है.
क्या है Honda का नया E-Clutch सिस्टम?
Honda NX500 के इस नए वर्जन में कंपनी ने E-Clutch टेक्नोलॉजी दी है. इसका फायदा यह है कि गियर बदलने के दौरान राइडर को बार-बार क्लच लीवर दबाने की जरूरत नहीं होगी. हालांकि गियर अब भी मैन्युअली ही बदलने होंगे. यह सिस्टम खासतौर पर शहर की ट्रैफिक वाली राइडिंग और लंबी दूरी के सफर को ज्यादा आरामदायक बनाने के लिए लाया गया है.
BMW F 450 GS के बाद लॉन्च हुई नई बाइक
Honda ने यह बाइक ऐसे समय पर लॉन्च की है जब BMW Motorrad अपनी F 450 GS को भारतीय बाजार में पेश कर चुकी है. BMW की बाइक भी ऑटो क्लच सेटअप के साथ आती है, लेकिन दोनों कंपनियों की टेक्नोलॉजी का काम करने का तरीका अलग है. जहां BMW की बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.3 लाख रुपये है, वहीं Honda NX500 E-Clutch की कीमत 7.44 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है.
स्टैंडर्ड मॉडल से इतनी ज्यादा है कीमत
Honda NX500 E-Clutch वेरिएंट की कीमत स्टैंडर्ड मॉडल से करीब 1.11 लाख रुपये ज्यादा है. इसी वजह से यह अपने सेगमेंट की सबसे महंगी मिडवेट एडवेंचर बाइक भी बन गई है. कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है और आने वाले दिनों में इसकी डिलीवरी भी शुरू हो सकती है.
ये भी पढ़ें- क्या हेलमेट की कोई एक्सपायरी डेट होती है? इसे कितने साल बाद बदलना चाहिए?
471cc इंजन के साथ मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस
नई Honda NX500 E-Clutch में 471cc का लिक्विड-कूल्ड पैरलल ट्विन इंजन दिया गया है. यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है और इसे खास तौर पर बेहतर लो और मिड-रेंज परफॉर्मेंस के लिए ट्यून किया गया है. बाइक स्टील डायमंड फ्रेम पर बनी है, जिससे इसकी मजबूती और स्टेबिलिटी बेहतर होती है.
सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम भी प्रीमियम
राइडिंग को ज्यादा आरामदायक बनाने के लिए बाइक में USD फ्रंट फॉर्क्स और प्रीलोड एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है. वहीं ब्रेकिंग के लिए इसमें डुअल फ्रंट डिस्क और रियर डिस्क ब्रेक मिलते हैं, जो डुअल चैनल ABS के साथ आते हैं. बाइक में आगे 19 इंच और पीछे 17 इंच के टायर दिए गए हैं, जिससे खराब रास्तों पर भी बेहतर कंट्रोल मिलता है.
फीचर्स और कलर ऑप्शन
Honda NX500 E-Clutch में 5 इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है, जो Honda RoadSync कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है. इसके जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और जरूरी राइडिंग जानकारी स्क्रीन पर देखी जा सकती है. कंपनी ने इस बाइक को दो कलर ऑप्शन- Matte Gunpowder Black Metallic और Pearl Horizon White में लॉन्च किया है.
ये भी पढ़ें- 100 या 110 कितने का पेट्रोल भरवाना सही, जानें किसमें होता है फायदा?
संबंधित खबरें
दिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
12 mins agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
23 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines