Honda की इस बाइक से ग्राहकों ने बनाई दूरी! नहीं कर पाई रॉयल एनफील्ड का सामना

होंडा H’ness CB350 का सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड से है लेकिन बिक्री के मामले में यह बाइक काफी पीछे हो गई है। पिछले महीने (अप्रैल) इस बाइक की सिर्फ 1441 यूनिट्स की बिक्री हुई है। लगातर इसकी बिक्री में गिरावट देखने को मिल रही है।

hondaa
विज्ञापन

Honda H’ness CB350 Sale: होंडा ने कुछ साल पहले 350cc सेगमेंट में अपनी प्रीमियम बाइक H’ness CB350 को लॉन्च किया था। शुरुआत में तो बाइक की बिक्री बेहतर रही लेकिन धीरे-धीरे इसकी बिक्री में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। ग्राहकों ने इस बाइक से दूरी बनाना शुरू कर दिया है। होंडा ने रॉयल एनफील्ड  और जावा को टक्कर देने के लिए H’ness CB350 को लॉन्च किया था। पिछले महीने (अप्रैल) इस बाइक की सिर्फ 1441 यूनिट्स की बिक्री हुई हैं जबकि बीते साल अप्रैल महीने में कंपनी ने इसकी 3,013 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी इस बार 1187 यूनिट्स की बिक्री कम हुई। कंपनी सेल में 39.40% का नुकसान उठाना पड़ा।

इंजन और पावर

इस बाइक में 350cc का 4 स्ट्रोक, SI इंजन लगा है जो 15.5kW की पावर और 30Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन PFM-Fi के साथ आता है, जिसकी वजह से बेहतर माइलेज मिलती है। इस बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। यह एक वाकई दमदार इंजन है और बढ़िया प्रदर्शन करता है।

Advertisment

सेफ्टी के लिए इस बाइक में ड्यूल चैनल ABS, Hydraulic डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है। इसके फ्रंट टायर में 310mm डिस्क ब्रेक और रियल टायर में 240mm डिस्क ब्रेक दिया है। बाइक की कीमत 2.09 लाख रुपये से लेकर 2.16 लाख रुपये से शुरू होती है। बाइक में दिए गये फीचर्स काफी अच्छे हैं लेकिन यह रॉयल एनफील्ड के ताज को हिला भी नहीं सकी।

डायमेंशन और वजन

लम्बाई: 2163mm

विज्ञापन

चौड़ाई: 789mm

उंचाई: 1107mm

विज्ञापन

व्हीलबेस: 1441mm

ग्राउंड क्लीयरेंस: 166mm

विज्ञापन

वजन: 181Kg

फ्यूल टैंक: 15 लीटर

विज्ञापन

रॉयल एनफील्ड से असली मुकाबला

होंडा H’ness CB350 का सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड से होगा। इस समय भारत में इनकी बाइक्स की बिक्री सबसे ज्यादा होती है। इतना ही नहीं जावा की बाइक्स भी बिक्री के मामले में रॉयल एनफील्ड का सामना नहीं कर पाई। उम्मीद है भविष्य में होंडा और कुछ और नए शानदार मॉडल लॉन्भाच करके फिर से मुकाबला करें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ