हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Honda Amaze खरीदने का शानदार मौका! 31 जनवरी तक मिलेगा ये फायदा

अगर आप होंडा की नई अमेज खरीदने जा रहे हैं तो आपको यह कार 31 जनवरी तक इंट्रोडक्टरी कीमत पर ही मिलेगी। अमेज का सीधा मुकाबला होंडा डिजायर से है। आइये जानते हैं इस कार के फीचर्स और इंजन के बारे में…

विज्ञापन

Honda Amaze: नई जनरेशन होंडा अमेज फेसलिफ्ट को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था। अपने कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में यह एक भरोसेमंद कार है। नई अमेज की इंट्रोडक्टरी कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है। लेकिन कंपनी ने घोषणा कर दी है कि 31 जनवरी इंट्रोडक्टरी कीमत पर ही मिलेगी। जानकारी के लिए बता दें कि लॉन्च के समय ही नई अमेज को इंट्रोडक्टरी कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जा रहा है। 31 जनवरी 2025 के बाद कंपनी इसकी कीमत में इजाफा कर सकती है, लेकिन यह कितना होगा इस बार में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। आइये जानते हैं इस कार के फीचर्स के बारे में…

इंजन और वेरिएंट

नई होंडा अमेज को V, VX और ZX वेरिएंट में ऑफर किया जाता है। इसकी शुरुआती एक्‍स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से लेकर 9.69 लाख रुपये तक जाती है। नई अमेज पर 10 साल तक की वारंटी मिलती है। जबकि 3 साल की  स्टैंडर्ड वारंटी मिलती है जिसे सात साल तक बढ़ाया जा सकता है।

इंजन और पावर

नई जेनरेशन अमेज में 1.2 लीटर का इंजन दिया गया है जो 90 PS की पावर और 110 Nm का टॉर्क मिलेगा। इसमें मैन्युअल और CVT ट्रांसमिशन की सुविधा मिलेगी। मैनुअल ट्रांसमिशन से 18.65 किलोमीटर और CVT से इसे 19.46 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज मिलेगी। कार में लगा ये इंजन बेहद स्मूथ है। सिटी और हाईवे पर यह जमकर चलती है।

सेफ्टी फीचर्स की लंबी लिस्ट 

नई अमेज में सेफ्टी के कई अच्छे फीचर्स दिए गये हैं। इस कार में 6 एयरबैग, थ्री पॉइंट सीट बेल्‍ट, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल, एचएसए, ईएसएस, आइसोफिक्स चाइल्‍ड एंकरेज, रियर पार्किंग सेंसर को स्‍टैंडर्ड तौर पर दिया गया है। इसके अलावा इसमें Level-2 ADAS को भी ऑफर (ADAS in Honda Amaze) किया गया है, जो इस सेगमेंट में पहली बार किसी कार में दिया गया है।

अन्य फीचर्स की बात करें इसमें 7 इंच TFT डिस्प्ले टच स्क्रीन सेमी डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल एसी के साथ टॉगल स्विच, एप्पल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, Led प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, 15 इंच के टायर और फ्लोटिंग टच स्क्रीन जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: ऑटो एक्सपो में आई BMW की सबसे एडवांस्ड SUV, इसकी कीमत में आ जाएंगी 7 हुंडई क्रेटा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें