ऑटो एक्सपो में आई BMW की सबसे एडवांस्ड SUV, इसकी कीमत में आ जाएंगी 7 हुंडई क्रेटा

BMW ने अपनी नई कार X3 को पेश किया। यह एडवांस्ड SUV है जो कई शानदार फीचर्स से लैस है। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट के साथ मार्केट में उतारा है। इसमें पेट्रोल और डीजल के ऑप्शन मिलते हैं।

BMW X3 FRONT
विज्ञापन

BMW X3: भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW ने अपनी नई कार BMW X3 को पेश किया। यह एडवांस्ड SUV है जो कई शानदार फीचर्स से लैस है। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट के साथ मार्केट में उतारा है। इसमें पेट्रोल और डीजल के ऑप्शन मिलते हैं। कार के पेट्रोल वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 75.80 लाख रुपये है जबकि डीजल वेरिएंट की कीमत 77.80 लाख रुपये है। कंपनी इस कार को चेन्नई प्लांट में बना रही है। नई X3 का डिजाइन यूथ के साथ फैमिली क्लास को भी पसंद आता है।

Advertisment

इंजन और पावर

BMW X3 में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इसका पेट्रोल इंजन 180 बीएचपी और 310 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, डीजल इंजन 197 bhp 400 का टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार का डिजाइन बेहद आकर्षित करता है। नई BMWX3 का साइज पहले से बड़ा है। इसकी लंबाई 4755 मिमी, चौड़ाई 1920 मिमी और ऊंचाई 1660 मिमी है।

इस कार में लगा इंजन बेहद पावरफुल है। यह हर मौसम में बढ़िया प्रदर्शन करता है। BMW ने पिछले कुछ सालों के अपनी कारों के डिजाइन और टेक्नोलॉजी पर काफी फोकस किया है। BMW कारें इस समय  Audi और Mercedes के काफी बेहतर नजर आती हैं।

विज्ञापन

एडवांस्ड फीचर्स

नई BMW X3 में कई एडवांस्ड फीचर्स को शामिल किया गया है। साथ ही इसमें फीचर्स की लंबी लिस्ट है। इस कार में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इंटीग्रेटेड वॉयस असिस्टेंट और LCD डिस्प्ले मिलता है। सेफ्टी के लिए लेन कीपिंग असिस्टेंट, डिस्टेंस कंट्रोल, एक्टिव ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, हैंड्स फ्री ड्राइविंग और रियर व्यू कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। BMW की X3 कार का सीधा मुकाबला मर्सिडीज की GLC कार, वोल्वो XC60 और Audi Q5 से होगा।  

विज्ञापन

नोट: इस समय क्रेटा की एक्स-शोरूम कीमत 11 लाख से शुरू होती है

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ