Honda Elevate: इंडियन कार बाजार में इन दिनों MPV कार काफी पसंद की जा रही हैं। यह मल्टी पर्पज कार ऐसी गाड़ियां होती हैं जिनमें पांच से सात सीट और जरूरत पड़ने पर बूट स्पेस को बढ़ाया जा सकता है। होंडा ने हाल ही में अपनी एक धांसू एसयूवी कार Elevate को पेश किया है।
458 लीटर का बड़ा बूट स्पेस और चौड़ाई 1,790 mm
इस बड़ी कार में 458 लीटर का बड़ा बूट स्पेस है, जिसे जरूरत पड़ने पर दूसरी रो की सीट को हटाकर बढ़ाया जा सकता है। इस कार की फ्रंट से लेकर बूट स्पेस तक कुल चौड़ाई 1,790 mm की है। जिससे यह देखने में किसी बड़ी लग्जरी कार या कम कीमत के मोटर होम जैसा मजा देगी।
ये भी पढ़ेंः Hyundai का बड़ा धमाका, दीवाली पर लॉन्च करेगी Adventure, जानें डिटेल
जानदार एसयूवी कार में 7-इंच सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
Honda Elevate में बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले मिलता है। इतना ही नहीं इस जानदार एसयूवी कार में 7-इंच सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी मिलता है, जो इसमें बैठने वालों को एलीट फील देती है। इसमें 22 kmpl की माइलेज मिलने का अनुमान है।
सिंगल-पेन सनरूफ से हाई क्लास कार का लुक
कार में मिलने वाली सिंगल-पेन सनरूफ इसे हाई क्लास कार का लुक और अहसास देती है। Honda Elevate की लंबाई 4,312 mm की है। यह कंपनी की 5 सीटर कार है इसमें 220 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है। फिलहाल कंपनी ने कार की कीमत की कोई जानकारी शेयर नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह कार शुरुआती कीमत 12 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी
फाइल फोटो
360 डिग्री कैमरा और चार वेरिएंट दिए गए हैं
कार में तीन डुअल टोन कलर और सात मोनोटोन कलर मिलेंगे। इसमें चार वेरिएंट SV, V, VX और ZX मिलते हैं। Honda Elevate में 360 डिग्री कैमरा मिलता है। यह जानदार कार 1498 सीसी पेट्रोल इंजन में आएगी। जो 119.35 bhp की पावर देगी। यह कार सिंतबर 2023 में बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। हाल ही में कंपनी ने अपनी इस कार की पर्दा उठाया है। फिलहाल इसकी बुकिंग चालू है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या फिर नजदीकी डीलरशिप पर जाकर आप इसे खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः इलेक्ट्रिक स्कूटर लवर्स की हो गई बल्ले-बल्ले, 15 अगस्त तक OLA S1 Air खरीदा तो बचेंगे 10000 रुपये
ऑटो-आपातकालीन ब्रेकिंग और ऑटो हाई बीम असिस्ट
कार में सेफ्टी का विशेष ध्यान रखा गया है। इसमें छह एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट, लेन वॉच असिस्ट, वाहन स्थिरता सहायता, रियर पार्किंग कैमरा, और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) और क्रूज़ कंटोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा कार में लेन कीप असिस्ट, ऑटो-आपातकालीन ब्रेकिंग और ऑटो हाई बीम असिस्ट दिया गया है।
फाइल फोटो
ऊंचाई 1,650 mm और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
Honda Elevate की ऊंचाई 1,650 mm की है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक दी गई है। बाजार में यह कार Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder, Volkswagen Taigun, Citroen C3 Aircross, Skoda Kushaq, और MG Astor से मुकाबला करेगी। Honda Elevate EV मॉडल साल 2026 तक पेश किए जाने की उम्मीद है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
8 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
12 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
14 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
15 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines