हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

जिस SUV ने बचाई होंडा की लाज, आज उसी पर मिल रहा है 55 हजार का डिस्काउंट

अगर आप इस महीने होंडा एलिवेट खरीदने की सोच रहे हैं तो इस कार पर काफी बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस SUV में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जोकि 121hp की पावर देता है। इसमें मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। इस समय यह देश की सबसे लोकप्रिय एसयूवी है।

विज्ञापन

Honda Elevate Big Discount: होंडा कार्स इंडिया ने पिछले साल SUV सेगमेंट में एक बड़ा दाव लगाते हुए नई होंडा एलिवेट (Honda Elevate) को बाजार में उतारा और देखते ही देखते इस गाड़ी ने भारतीय घरों में अपनी जगह बनानी शुरू कर दी। पिछले साल नवम्बर में एलिवेट की 4,755 यूनिट्स बिकी थी,जबकि दिसंबर में 4,376 यूनिट्स और इस साल जनवरी में 4,586 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

इसके अलावा फरवरी में 3,184 यूनिट्स और मार्च में इसकी 3277 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले महीने एलिवेट की सिर्फ 1,731 यूनिट्स ही बिकी थी। कुल मिलाकार पिछले 6 महीने होंडा एलिवेट की बिक्री लगातार गिर रही है । अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए कंपनी ने इस पर काफी अच्छा डिस्काउंट दे रही है….

होंडा एलिवेट (Honda Elevate) पर इस समय 55000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। यह डिस्‍काउंट लिमिटेड पीरियड सेलीब्रेशन के तौर पर दिया जा रहा है। इस एसयूवी की कीमत 9.49 लाख रुपये से होती है। इस डिस्काउंट में लॉयल्टी बोनस, एक्सचेंज बोनस और कैश डिस्काउंट शामिल है। डिस्काउंट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने नज़दीकी होंडा शोरूम से संपर्क करें।

इंजन और पावर

इस SUV में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जोकि 121hp की पावर देता है। इसमें मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। इस समय यह देश की सबसे लोकप्रिय एसयूवी है। यह इंजन काफी दमदार है और हर मौसम में बेहतर प्रदर्शन करता है।

फीचर्स और डायमेंशन

Honda Elevate में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलेंगे। इसके अलावा 3-पॉइंट इमरजेंसी लॉकिंग रिट्रैक्टर (ELR) सीटबेल्ट और सभी 5 सीटों के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर के साथ आएंगे। सभी ग्रेड्स में सभी 5 सीटों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर मिलते हैं।

इनमें 7 इंच का डिजिटल एनालॉग मीटर कंसोल दिया गया है। बेहतर साउंड के लिए इसमें 8 स्पीकर्स दिए गए हैं। एलिवेट की लंबाई 4312 mm और इसका व्हीलबेस 2,650 mm का है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 220 mm का है। जिससे कम जगह से इसे मोड़ना और संकरी जगहों से निकाला आसान होगी।

यह भी पढ़ें: तैयार हो जाइए! Hyundai ला रही है धमाकेदार 7 सीटर कार, 30 जून को होगी लॉन्च!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें