Honda Drive in 2022 Pay in 2023: त्योहारी सीजन के दौरान वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए वाहन निर्माता भारी छूट की पेशकश कर रहे हैं। होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड कंपनी भी इस मामले में पीछे नहीं है। होंडा कंपनी ने अपनी दो सबसे लोकप्रिय सेडान कारों पर शानदार ऑफर्स की घोषणा की है।
कंपनी ने अपनी सिटी और अमेज सेडान कारों पर ‘ड्राइव इन 2022 पे इन 2023’ (Honda Drive in 2022 Pay in 2023) ऑफर की घोषणा की है। यानी 2022 में कार खरीदें और 2023 में भुगतान करें। कंपनी ने इस ऑफर के लिए कोटक महिंद्रा प्राइम लिमिटेड के साथ पार्टनरशिप की है।
अभी पढ़ें – Mercedes EQS 580 लॉन्चिंग के लिए तैयार, बनेगी भारत में मैन्युफेक्चर होने वाली पहली लग्ज़री EV
यह उन ग्राहकों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो होंडा सिटी या होंडा अमेज कार को फाइनेंस पर लेना चाहते हैं। ये ग्राहक अब अपनी पसंदीदा सेडान कार खरीद सकते हैं और इनकी ईएमआई जनवरी 2023 से शुरू होगी। होंडा का यह ऑफर 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा। यानी अगर आप इस महीने होंडा सिटी या अमेज कार खरीदते हैं तो आपको पहले तीन महीने ईएमआई नहीं चुकानी पड़ेगी।
Honda Drive in 2022 Pay in 2023 ऑफर के बारे में जानने के लिए आप कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड की सहायक कंपनी कोटक महिंद्रा प्राइम लिमिटेड की किसी भी शाखा में जा सकते हैं। इस ऑफर की पूरी जानकारी आपको Honda के शोरूम में भी मिल जाएगी।
मिलेगा 85 फीसदी लोन
आपको बता दें कि होंडा अमेज और सिटी कारों की ऑन-रोड कीमत का 85 फीसदी तक का लोन आपको मिल सकता है। साथ ही आपको तीन महीने अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में ईएमआई नहीं देनी होगी। पहली किश्त आपको जनवरी 2023 में ही चुकानी होगी। यह भी सुनिश्चित करेगा कि आपकी किस्त कम है।
अभी पढ़ें – मर्सिडीज बेंज के CEO ट्रैफिक में फंसे, फिर इस तरह पहुंचे मंजिल तक, हर कोई चौंका
Honda City और Honda Amaze की कीमत
Honda City और Honda Amaze कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कारें हैं। इन कारों की कीमतों की बात करें तो Honda City Car के बेस मॉडल की कीमत 11.57 लाख रुपये है। इस कार के टॉप वेरिएंट की कीमत 15.52 लाख रुपये है। जबकि होंडा अमेज की कीमत 6.63 लाख रुपये से 11.50 लाख रुपये के बीच है। होंडा सिटी की चौथी पीढ़ी की कार की कीमत 9.50 लाख रुपये से 10 लाख रुपये के बीच है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
7 hrs agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
11 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
14 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines