Honda Dio VS Hero Pleasure +: इंडिया में 100 सीसी इंजन स्कूटर हाई डिमांड रहते हैं। हाई माइलेज और किफायती दामों में मिलने वाले इस सेगमेंट के स्कूटर हर घर की पहली पसंद हैं। आइए आपको इस सेगमेंट में दो अलग-अलग टू व्हीलर निर्माता कंपनी के धांसू स्कूटर Honda Dio और Hero Pleasure + के फीचर्स, कीमत और माइलेज के बारे में बताते हैं।
Honda में 109.51 cc धाकड़ इंजन
होंडा का यह स्कूटर 48 kmpl की हाई माइलेज देता है। इसमें कंपनी ने 109.51 cc का इंजन दिया है। यह स्कूटर 7.65 bhp की पावर देता है। Honda Dio का कुल वजन मात्र 105 kg है और इसकी सीट की हाइट 650 mm की है। यह स्कूटर शुरूआती कीमत 71,508 एक्स शोरूम में मिलता है। इसका फ्यूल टैंक 5.3 लीटर का है। इसमें 4 वेरिएंट और 11 कलर ऑप्शन हैं।
honda dio
12-इंच के बड़े व्हील दिए गए हैं
होंडा के इस दमदार स्कूटर में फ्रंट टेलिस्कोपिक फोर्क्स के साथ 12-इंच व्हील दिए गए हैं। इसके रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन है, जो खराब सड़क पर राइडर को झटके लगने से बचाता है। इसके हैंडलैंप, टेललैंप, और बॉडीवर्क इसके अट्रैक्टिव लुक देते हैं। इसमें funkier graphics और रियर में split grab rail दिया गया है। इसमें एसीजी साइलेंट स्टार्टर, साइड स्टैंड इंजन इनहिबिटर, एक्सटर्नल फ्यूल फिलर कैप हैं। इसमें सीट और फ्यूल लिड ओपनर, फ्रंट पॉकेट और नया डीसी एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रियल टाइम fuel efficiency आदि फीचर्स हैं।
Hero में 4.8 लीटर का फ्यूल टैंक
हीरो के स्कूटर में 4.8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। यह तीन वेरिएंट और आठ कलर ऑप्शन के साथ बाजार में मिलता है। यह स्कूटर शुरूआती कीमत 69,624 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। Hero Pleasure + में 110.9cc का इंजन है यह दमदार इंजन सड़क पर 8 bhp की पावर देता है। इंजन 8.7 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
एनालॉग यूनिट और स्मार्टफोन पेयरिंग
हीरो के इस स्कूटर में कुल 104 kg का वजन है। इसके दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक है। इसमें शॉर्पहेडलैंप और एप्रन-माउंटेड टर्न इंडिकेटर है। इसका टेल लैंप एक एलईडी सेटअप के साथ आता है। इसमें इंस्ट्रूमेंटेशन में एक बुनियादी पूरी तरह से एनालॉग यूनिट दिया गया है। इसमें स्मार्टफोन पेयरिंग के लिए एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है।
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
9 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines