Honda Dax e and Zoomer e: वाहन निर्माता कंपनी Honda भारत में अपने आगामी दोपहिया वाहनों के लिए चर्चा में है। कंपनी ने कुछ दिनों पहले अपने पेट्रोल से चलने वाले दो दोपहिया वाहनों के लिए पेटेंट दायर किया था और अब भारतीय बाजार के लिए दो नए इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के नामों का पेटेंट दायर किया है। इन दोनों के नाम Dax e और Zoomer e हैं।
लॉन्च को लेकर क्या है अपडेट?
नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए पेटेंट फाइल कर दिया गया है, लेकिन अभी तक भारतीय बाजारों में इन इलेक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्चिंग को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है। कंपनी ने पहले ही भारतीय बाजार के लिए कुछ नामों का पेटेंट कराया है लेकिन इनके लॉन्च को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। Dax e और Honda Zoomer e के लिए पेटेंट फाइल करने से पहले, कंपनी ने -Honda CBR250RR और Honda CL300 नाम के पेट्रोल से चलने वाले वाहनों के लिए पेटेंट फाइल किया था।
ये भी पढ़ेंः जुलाई से नॉन-EV दोपहिया वाहनों का पंजीकरण नहीं होगा, दिसंबर से कारों का भी बंद!
Honda Dax e और Honda Zoomer e के पेट्रोल-संचालित संस्करण पहले से ही उपलब्ध हैं। हाल ही में दायर किए गए पेटेंट होंडा के समान वाहनों के आधुनिक और इलेक्ट्रिक संस्करणों के लिए हैं।
रेंज और स्पीड क्या होगी?
Honda Dax e और Honda Zoomer e छोटे आकार के इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं। दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर बॉश हब मोटर से लैस हैं। और यह एक बार चार्ज में 80 किमी तक चल जाएंगे, जो कि ये भारतीय सड़कों के लिए उपयुक्त भी हैं। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 25 किमी/घंटा की शीर्ष गति से चल पाने में सक्षम है।
होंडा डैक्स ई और होंडा ज़ूमर ई में एलसीडी इंस्ट्रूमेंटेशन, हेडलैंप के लिए एलईडी लाइटिंग और आगे पीछे डिस्क-टाइप ब्रेक जैसी कई आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी।
ये भी पढ़ेंः Maruti Suzuki ने मई में ही बेच डाली 10 हजार के करीब Fronx गाड़ी, जानें- क्या है इसकी खासियतें
क्या है कयास?
होंडा इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लॉन्च करेगी या नहीं, या इन्हें कब तक लॉन्च किया जाएगा, इसकी अभी घोषणा नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उम्मीद की जा रही है कि ऑटोमोबाइल निर्माता होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक को भारतीय बाजार में साल 2024 तक लॉन्च कर देगी। सुजुकी ई-बर्गमैन के साथ।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
इन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 hrs agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
6 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
23 hrs agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
1 day agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
2 days agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines