Bold लुक और धाकड़ इंजन, Honda की इस motorcycle को लेकर सड़क पर निकले तो मुड़-मुड़कर देखेंगे लोग

Honda CL500 Scrambler,Honda bikes, bikes under 6 lakhs, petrol bokes

Honda CL500 Scrambler

Cruiser bikes: क्रूजर मोटरसाइकिल का इंडियन बाजार में अपना अलग ही सेगमेंट है। यह मोटरसाइकिल थोड़ी महंगी जरूर होती हैं लेकिन इनके लुक्स और पावरफुल इंजन के लोग दीवाने हैं। इस सेगमेंट में बढ़ती डिमांड को देखते हुए Honda अपनी नई बाइक CL500 Scrambler लाने वाली है।

विज्ञापन

Honda CL500 Scrambler में दमदार 471 cc का इंजन

Honda CL500 Scrambler में दमदार 471 cc का इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 46.2 PS की धाकड़ पावर और 43.3 Nm का पीक टॉर्क देता है। बाइक की माइलेज 26.5 kmpl की रहेगी। इसमें फ्रंट और रियर पहियों में डिस्क ब्रेक दिए जाएंगे। ट्यूबलेस टायर के साथ बाइक में LED हेडलाइट दी जा रही हैं।

विज्ञापन
Honda CL500 Scrambler

Honda CL500 Scrambler

विज्ञापन

Honda CL500 Scrambler का मुकाबला Benelli Leoncino 500 से होगा

बाइक के फ्रंट में 41mm का टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में प्रीलोड-ओनली एडजस्टेबल ट्विन शॉक्स मिलता है। बाइक में ABS सिस्टम भी है। इसमें आगे 19 इंच और पीछे 17 इंच के अलॉय व्हील है। बाइक की सीट की ऊंचाई 790mm, 155mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है। बाइार में Honda CL500 Scrambler का मुकाबला Benelli Leoncino 500 से होगा।

यह 4 कलर ऑप्शन में बाजार में पेश की जाएगी

Honda CL500 Scrambler शुरूआती कीमत 6 लाख रुपये में बाजार में मिलेगी। फिलहाल इसका एक वेरिएंट आएगा और यह 4 कलर ऑप्शन में बाजार में पेश की जाएगी। अनुमान है कि दिसंबर 2023 तक कंपनी इसे बाजार में लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ