तीन गुना बढ़ी इस EV स्कूटर की Sale, इसके सामने Ola और Honda भी भरते हैं पानी, जानें फीचर्स

ampere zeal ex ampere scooters, ev scooters,ev scooters under 70000

Ampere Zeal EX

Ev Scooters: इंडियन टू व्हीलर मार्केट में ओला और होंडा इलेक्ट्रिक स्कूटरों की काफी डिमांड है। इसी बीच एक नए प्लेयर ने इस मार्केट में सेंध लगाई है। इस ईवी स्कूटर का नाम है Ampere. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2021-22 के मुकाबले कंपनी की साल 2023 में तीन गुना से अधिक सेल बढ़ी है। इतना ही नहीं कंपनी मौजूदा IPL T20 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ आधिकारिक EV पार्टनर के रूप में काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार चार्ज होने में 120 KM तक चलता है 

Ampere के Zeal EX और Magnus EX पावरफुल इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उपलब्ध है। Zeal EX में 60V, 2.3kWh की लिथियम बैटरी दी जा रही है। इसमें 1.8kW की इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई है। यह एक बार चार्ज होने पर 120 किलोमीटर तक चलता है। इसमें ड्रम ब्रेक, फ्रंट (टेलिस्कोपिक) और रियर (ट्विन ट्यूब) सस्पेंशन दी गई हैं। इसकी अधिकतम लोडिंग क्षमता 150 किलोग्राम है। इसका चार्जर 60V, 7.5A Li एम्पीयर में का है।

स्कूटर की टॉप स्पीड 55km प्रतिघंटा है

स्कूटर की टॉप स्पीड 55 km प्रतिघंटा है। एक बार में पूरा चार्ज होने में यह 5 घंटे का समय लेता है। इसमें तीन डुअल-टोन बॉडी कलर्स हैं। स्कूटर में स्टोन ग्रे, आइवरी व्हाइट और इंडिगो ब्लू कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं। Ampere Zeal EX इलेक्ट्रिक स्कूटर की मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में एक्स-शोरूम कीमत को 69,900 रुपये हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों में इसकी कीमत 75,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसके अलावा कंपनी के Ampere Magnus EX बाजार में शुरूआती कीमत 96,183 हजार रुपये एक्स शोरुम में उपलब्ध है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ