हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

2 सेकंड में 100 kmph की रफ्तार से भरती है फर्राटा, बाइक के लुक्स ऐसे की लड़के भरते है आहें

विज्ञापन
CBR1000RR-R Fireblade (

Honda Bikes: भारत में स्पोर्ट्स बाइक का अलग ही क्रेज है। इन बाइक्स के महंगी होने के बावजूद इनकी डिमांड कम नहीं होती है। आइए आपको आज इसी सेगमेंट की धाकड़ बाइक Honda CBR1000RR-R Fireblade की कीमत और फीचर्स के बारे मे डिटेल जानकारी देते हैं।

और पढ़िए – यामाहा लाने वाला है धांसू नई बाइक, 25 kmpl देगी माइलेज, 108 kmph है टॉप स्पीड, जानें कीमत 

बड़ा फ्यूल टैंक लॉन्ग रूट में आता है काम 

CBR1000RR-R Fireblade में 1000 cc का धाकड़ इंजन मिलता है, जो हाई परफॉमेंस राइड का अहसास देता है। इस बाइक में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इस बाइक में कुल वजन 201 kg का है और फ्लूल टैंक 16.1 लीटर का दिया गया है। बड़ा फ्यूल टैंक लॉन्ग रूट में काफी काम आता है।

बाइक की टॉप स्पीड 299 kmph

बाइक की सीट हाइट 830 mm की दी गई है। इस दमदार बाइक में 215 bhp की हाई पावर मिलती है, जो इस बाइक को खराब रास्तों व ऊंचाई पर बेहतर परफॉर्म करने की क्षमता देती है। यह सुपरबाइक करीब 2.9 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। इस बाइक की टॉप स्पीड 299 kmph की है।

और पढ़िए – SUV सेगमेंट का खेल बिगाड़ने 10 जुलाई को लॉन्च होगी यह कार, Venue से एक कदम पीछे तो Punch को देगी टक्कर, जानें डिटेल

बड़ा व्हीलबेस और ज्यादा स्टैबिलिटी

होंडा CBR1000RR-R Fireblade शुरूआती कीमत 23,72,222 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें दो वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें बड़ा व्हीलबेस मिलता है, जिससे इसे मोड़ने व चलाने में आसानी होती है। इसके rake और trail ज्यादा स्टैबिलिटी मुहैया करवाते हैं। इसमें ट्विन-एलईडी हेडलैम्प्स, मल्टीपल एयर वेंट्स, एरोडायनामिक विंगलेट्स, फुल-कलर फाइव-इंच टीएफटी-स्क्रीन और शार्प टेल सेक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं।

43 एमएम एनपीएक्स फोर्क्स फ्रंट सस्पेंशन

इस जानदार बाइक में इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज, थ्रॉटल-बाय-वायर, तीन राइडिंग मोड्स, एबीएस, व्हील कंट्रोल, होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (एचएसटीसी) और लॉन्च कंट्रोल मिलता है। इसमें रीयर कुशन लाइट, डिस्क ब्रेक, सस्पेंशन सेटअप में सेमी-एक्टिव ओहलिन्स ईसी 43 एमएम एनपीएक्स फोर्क्स फ्रंट और ओहलिन्स टीटीएक्स36 स्मार्ट-ईसी मोनो-शॉक रियर में दिए गए हैं। जिससे राइडर को आरामदायक सफर का आनंद मिलता है।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें