यामाहा लाने वाला है धांसू नई बाइक, 25 kmpl देगी माइलेज, 108 kmph है टॉप स्पीड, जानें कीमत 

yamaha-mt-03 price, yamaha-mt-03 mileage, bikes under 3 lakhs, petrol bikes

yamaha bikes

Yamaha Bikes: यामाहा भारत में अपनी नई स्पोर्ट्स बाइक Yamaha MT-03 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस दमदार बाइक में कंपनी 321 cc का इंजन मिलेगा। यह धाकड़ इंजन 41.4 PS की पावर देता और 29.6 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा, जिससे यह बाइक पहाड़ या खराब रास्तों पर भी हाई परफॉमेंस देगी।

विज्ञापन

बाइक 108 kmph की टॉप स्पीड देती है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइक में सेफ्टी का खासा ध्यान रखा गया है। बाइक में आगे और पीछे दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं और इसमें ट्यूबलेस टायर है। यह जानदार बाइक 108 kmph की टॉप स्पीड देती है। बताया जा रहा है कि यह बाइक 25 kmpl का माइलेज देगी। बाजार में यह बाइक KTM 390 Duke और QJ Motor SRK400 को टक्कर देगी।

विज्ञापन

फुली डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

बाइक महज 3.85 सेकंड में 0 से 100 kmpl की स्पीड पकड़ लेती है। इसमें डुअल चैनल ABS दिया गया है।  अनुमान है कि Yamaha MT-03 शुरुआती कीमत 3 लाख एक्स शोरूम में मिलेगी। फिलहाल अभी इसके 1 वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन आएगा। इस शानदार बाइक में फुली डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाएगा।

विज्ञापन

14 लीटर का फ्यूल टैंक

बाइक का कुल वजन करीब 169 Kg है और इसमें बड़ा 14 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। MT-03 में अब दोहरी एलईडी डीआरएल और एक एलईडी हेडलाइट दी गई है। इसमें 37 मिमी का केवाईबी अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क और प्रीलोड-एडजस्टेबल रीयर शॉक मिलेगा, जो राइड को आरामदायक बनाने में मदद करेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ