Honda CB Shine EMI Plan: होंडा की एंट्री लेवल बाइक सीबी शाइन (CB Shine) भारत में 125cc बाइक सेगमेंट में ग्राहकों की पसंदीदा बाइक्स में शुमार है। यह अगस्त महीने में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक थी।
बाज़ार में शाइन की लोकप्रियता इससे समझी जा सकती है कि 2021 में बिक्री के लिहाज से यह बाइक चौथे नंबर पर रही थी। वहीं मंथली सेल्स की बात करें तो इस साल कई बार यह बाइक बिक्री के मामले में दूसरे पायदान तक भी पहुंचने में कामयाब रही है।
यह बाइक डिस्क और ड्रम ब्रेक वेरिएंट के साथ आती है। कंपनी ने हाल ही में इस बाइक का सेलिब्रेशन एडिशन पेश किया है। इस नए मॉडल को भी ग्राहकों का तगड़ा रिस्पॉन्स मिला है, होंडा शाइन सेलिब्रेशन एडिशन (Honda CB Shine Celebration Edition) की कीमत 82,056 रुपये एक्स शोरूम है। इस बाइक की ऑन रोड कीमत 96,368 रुपये है।
ईएमआई प्लान
लेकिन यदि आपकी जेब टाइट है और बजट बिगड़ने के डर से यह बाइक खरीदने से झिझक रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। यहां हम आपको बता रहे हैं शाइन के ईएमआई प्लान से जुड़ी सभी जानकारियां।
होंडा सीबी शाइन सेलिब्रेशन एडिशन बाइक (Honda CB Shine Celebration Bike) को खरीदने के लिए कम से कम 96 हजार रुपये की जरूरत है। लेकिन अगर आपके पास इतना बजट नहीं है तो चिंता न करें, क्योंकि इस बाइक को आसान फाइनेंस प्लान के साथ भी खरीदा जा सकता है। हम आपको इस बाइक के फाइनेंस प्लान की जानकारी दे रहे हैं।
इस बाइक को खरीदने के लिए अलग-अलग बैंक 9.7 फीसदी ब्याज दर पर लोन दे रही हैं। लोन अप्रूवल के बाद आप इस बाइक को 16 हजार रुपये का डाउन पेमेंट कर खरीद सकते हैं। उसके बाद आपको हर महीने सिर्फ 2,592 रुपये की ईएमआई देनी होगी।
अभी पढ़ें – केरल पुलिस ने काटा इलेक्ट्रिक स्कूटर का ‘प्रदूषण’ चालान, Anand Mahindra ने ट्विटर पर ली चुटकी
होंडा सीबी शाइन सेलिब्रेशन एडिशन तोड़ रही है सेल्स रिकॉर्ड?
Honda CB Shine बाइक के इंजन और ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें 124 cc का 4 स्ट्रोक BS6 इंजन दिया गया है। यह इंजन सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड तकनीक पर आधारित है। यह इंजन 10.74PS की पावर और 11Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है।
इस इंजन के साथ आपको 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। यह बाइक 65 kmpl का माइलेज दे सकती है। यह माइलेज ARAI द्वारा प्रमाणित है। इस बाइक में आगे के पहियों में डिस्क ब्रेक और पिछले पहियों में ड्रम ब्रेक सिस्टम है। इसमें ट्यूबलेस टायर भी हैं।
(यह खबर News24 वेबसाइट के साथ इंटर्नशिप कर रहे देवांश शंखधार ने तैयार की है।)
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
5 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
9 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
11 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
13 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines