हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Honda की ये धांसू बाइक होगी रीलॉन्च, कभी थी जवां दिलों की धड़कन, ब्लैक में होती थी बिक्री

विज्ञापन
Hero Honda CD100,Yamaha RX100,Honda CD100,wuyang honda cg125

Petrol Bike: अस्सी के दशक में Yamaha RX100 और Hero Honda CD100 मोटरसाइकिल हर युवा दिल की धड़कन हुआ करती थी। उस समय हर शख्स इसे एक बार चलाने या लेने का सपना रखता था। यहां तक इन्हें लेने की होड़ इतनी अधिक थी कि लोग अधिक पैसे देकर इन्हें ब्लैक में भी खरीदने को तैयार रहते थे। हाल ही में यामाहा ने अपनी Yamaha RX100 को फिर से लॉन्च करने का ऐलान किया है। इसी कड़ी में अब Honda ने अपनी Honda CD100 को फिर से बाजार में उतारने के संकेत दिए हैं।

आइकॉनिक बाइक, मजबूती, परफॉर्मेंस और किफायती दाम के लिए जानी जाती है

पहले जब Hero Motocorp और Honda साथ थी तो यह Hero Honda CD100 के नाम से आती थी। लेकिन अब दोनों कंपनियों के अलग होने के बाद होंडा इसे नए कलेवर में लॉन्च करेगा। इसके इंजन, फीचर्स और लुक्स में बड़े बदलाव किए गए हैं। यह कंपनी की आइकॉनिक बाइक थी। जो अपनी मजबूती, परफॉर्मेंस और किफायती दाम के लिए जानी जाती थी। कंपनी इनसे समझौता नहीं करने वाली है।

और पढ़िए – Maruti ने बना दी Innova, Fortuner के टक्कर की SUV, कीमत आधी और मजा पूरा, जानें फीचर्स

विज्ञापन

और पढ़िए – Ola के इन EV Scooter पर 4 हजार रुपये तक की छूट, मार लो ‘मोर्चा’, बस तीन दिन है यह ऑफर

होंडा का CG125 का मिलता-जुलता रूप होगी  

जापान की बाइक निर्माता होंडा की चीन एफिलिएट कंपनी वुयांग होंडा ने हाल में चीन में CG125 लॉन्च की है। जिसे भारत में CD100 का नया अवतार माना जा रहा है। इसकी शुरूआती कीमत 89,800 रुपये एक्स शोरुम हो सकती है। है। कंपनी इस बाइक को रेट्रो लुक, ड्यूल टोन में अलॉय व्हील के साथ पेश करेगी। साथ में सेफ्टी फीचर्स के लिए ABS ब्रेकिंग सिस्टम होगा। फिलहाल कंपनी ने इसके भारत में लॉन्च होने की डेट का खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि 2024 की शुरूआत में यह बाइक भारतीय बाजार में उपलब्ध हो सकती है।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola