हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

420 लीटर का बूट स्पेस, 8 लाख से कम कीमत, ये है Honda की कॉम्पैक्ट सेडान कार

Honda Amaze में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, यह कार ऑटो-एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स के साथ आती है। कार में क्रूज कंट्रोल और पैडल शिफ्टर्स जैसे लग्जरी फीचर्स मिलते हैं। यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन में अवेलेबल है।

विज्ञापन
honda amaze

Honda compact sedan cars: फैमिली के लिए सेडान कार बेस्ट रहती हैं, एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ यह गाड़ियां कम्फर्ट राइड देती हैं। बाजार में इस सेगमेंट की एक सस्ती कॉम्पैक्ट सेडान कार है Honda Amaze. यह पांच सीटर कार है, जिसमें सामान रखने के लिए 420 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। कार में स्टाइलिश फ्रंट ग्रिल और हेडलाइट दी गई हैं।

कार में पेट्रोल इंजन और 18.6 kmpl की माइलेज

होंडा की यह स्मार्ट कार 7,28 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं। कंपनी का दावा है कि यह कार 18.6 kmpl की मैक्सिमम माइलेज देती है। कार का टॉप मॉडल 11.96 लाख रुपये ऑन रोड पर आता है। फिलहाल बाजार में इसका केवल पेट्रोल वेरिएंट आता है। कार में डीजल और सीएनजी वेरिएंट अवेलेबल नहीं है।

विज्ञापन

Honda Amaze

चार वेरिएंट और हाई पावर इंजन

Honda Amaze में 1199 cc का इंजन दिया जा रहा है, यह कार 90 PS की पावर और 110 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। अपने प्राइस सेगमेंट में यह कार Tata Tigor, Hyundai Aura और Maruti Suzuki Dzire से कम्पीट करती है। कार में चार वेरिएंट LXi, VXi, ZXi, और ZXi+ आते हैं। कार में 360 कैमरा और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर मिलते हैं।

विज्ञापन

 

Honda Amaze के सॉलिड फीचर्स

  • कार में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
  • कार में एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले सिस्टम
  • ऑटो-एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स
  • 7-इंच की टच स्क्रीन सिस्टम
  • क्रूज कंट्रोल और पैडल शिफ्टर्स
  • एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर

ये भी पढ़ें: Volkswagen की नई Transporter, एक झलक ने बनाया लोगों को दीवाना, देखें तस्वीरें

ये भी पढ़ें: Tata Punch को टक्कर देती है यह डैशिंग कार, 12 लाख से कम कीमत और 14 कलर ऑप्शन

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola