Honda Activa ने कम की TVS Jupiter की रफ्तार, दोनों से लोहा लेता दिखा Suzuki Access

Honda Activa में पांच वेरिएंट मिलते हैं। इसमें 105 kg का वजन है, जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है। यह स्कूटर 8.90 Nm का टॉर्क मिलता है।

Honda Activa, TVS Jupiter, scooters sale 2023

Honda Activa, TVS Jupiter

विज्ञापन

Honda Activa: होंडा एक्टिवा अक्टूबर 2023 में बिकने वाला नंबर 1 स्कूटर रहा है। आंकड़ों देखें तो बीते माह Honda Activa के अलग-अलग मॉडल के कुल 218856 यूनिट्स की सेल हुई। दूसरे नंबर पर TVS Jupiter 91824 यूनिट्स की बिक्री हुई। यह पेट्रोल स्कूटर है, जिसमें अलॉय व्हील दिए गए हैं।

स्कूटर में 109.51 cc  इंजन 

होंडा के Activa 6G की बात करें तो यह स्कूटर 109.51 cc के इंजन के साथ आता है। यह स्कूटर शुरुआती कीमत 76234 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। यह स्कूटर ड्रम ब्रेक के साथ आता है। इसमें .84 PS की पावर मिलती है। स्कूटर का टॉप मॉडल 82734 हजार रुपये एक्स शोरूम में आता है। स्कूटर में पांच वेरिएंट मिलते हैं। इसमें 105 kg का वजन है, जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है। Honda Activa 6G में आठ कलर मिलते हैं। यह स्कूटर 8.90 Nm का टॉर्क मिलता है।

Advertisment

TVS Jupiter

इस स्कूटर में 7.88 PS की पावर मिलती है। यह स्कूटर शुरुआती कीमत 73340 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसके फ्रंट और रियर पहिए में सेफ्टी के लिए ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। स्कूटर में छह वेरिएंट आते हैं। इसका टॉप मॉडल 89748 हजार रुपये एकस शोरूम में मिलता है। TVS Jupiter 16 कलर ऑप्शन के साथ आता है। इसमें 6 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसमें 109.7 cc का इंजन मिलता है। यह स्कूटर 8.8 Nm का टॉर्क मिलता है। इसमें ट्यूबलेस टायर दिया गया है। यह हाई एंड स्कूटर है।

Suzuki Access 125

इस स्कूटर में चार वेरिएंट और 16 कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसमें 124 cc का इंजन मिलता है। यह जानदार इंजन 8.6 bhp की पावर देती है। इसमें 46 kmpl की माइलेज निकलती है। इसमें 103 kg का वजन और 773 mm सीट हाइट मिलती है। यह स्कूटर शुरुआती कीमत 82201 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। Suzuki Access 125 इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें ड्रम और डिस्क दोनों के ऑप्शन मिलते हैं।

          स्कूटर                                    बिक्री (अक्टूबर 2023)

  • Honda Activa                      218856
  • TVS Jupiter                         91824
  • Suzuki Access                      56909
  • TVS Ntorq                            34476
  • Honda Dio                            32385

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ