Honda Activa: भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर होंडा एक्टिवा की बिक्री मे लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं TVS जुपिटर का नया अवतार ग्राहकों को खूब पसंद आ रहा है। हर महीने इस स्कूटर की बिक्री में ग्रोथ देखने को मिल रही है। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि एक्टिवा से ग्राहक दूरी बना रहे हैं? आइये जानते हैं।
होंडा एक्टिवा की बिक्री में बड़ी गिरावट
स्कूटर सेगमेंट में होंडा एक्टिवा खूब पसंद किया जाता हैं। आंकड़ों की बात करें तो पिछले महीने एक्टिवा की कुल 1,83,265 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि साल 2024, जून महीने में कंपनी ने 2,33,376 यूनिट्स की बिक्री की अब ऐसे में इस बार, बीते साल की तुलना में 50,111 कम स्कूटर बाइक जिसे बिक्री में 21.47% (YoY)की कमी देखने को मिली वहीं इस बार जून महीने में एक्टिवा का मार्केट शेयर 47.13% का रहा है।
क्यों गिरी होंडा एक्टिवा की बिक्री
होंडा एक्टिवा की बिक्री के पीछे कर कारण हो सकते हैं। लेकिन एक जो सबसे बड़ा कारण हमें नजर आ रहा है वो है TVS का नया जुपिटर, जिसने आते है बाहर में धमाका कर दिया। हर महीने जुपिटर की बिक्री बढ़ रही है और इसका सबसे ज्यादा असर होंडा एक्टिवा की सेल पर पड़ रहा है
इसके अलावा जुपिटर में जहां कई बड़े बदलाव हुए हैं। वहीं, अभी भी एक्टिवा के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किये गये हैं। ग्राहकों के पास इस स्कूटर में कुछ भी नया नहीं है और यह भी एक बड़ी वजह है कि एक्टिवा की बिक्री लगातार खराब होती जा रही है
इंजन और पावर होंडा एक्टिवा में 109.51 cc का 4 स्ट्रोक, SI इंजन (PGM-Fi) लगा है जो 5.88 kW की पावर और 9.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है और उन स्कूटर काफी समय अच्छा प्रदर्शन करता है।
यह भी पढ़ें: TVS Sport से ग्राहक हुए दूर! बिक्री में 25% की बड़ी गिरावट, जानिए वजह
संबंधित खबरें
दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines