भारत में 100cc से 125cc बाइक्स की डिमांड हमेशा से ही अच्छी रही है। सेगमेंट काफी बड़ा है और ग्राहकों की कोई कमी नहीं है। इसी सेगमेंट में TVS Sport ने तेजी से बिक्री में रफ्तार पकड़ी, लेकिन अब इस बाइक की बिक्री में गिरावट देखने को मिल रही है। TVS Sport की पिछले महीने 8717 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 11,619 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। ऐसे में इस बार इस बाइक की 2902 यूनिट्स कम बिकी और YoY ग्रोथ में 25% की गिरावट दर्ज हुई। जून महीने में स्पोर्ट बाइक का मार्केट शेयर 3.10% रहा है। अब इस बाइक की खराब बिक्री के पीछे क्या कारण है? आइये जानने की कोशिश करते हैं।

इंजन और पावर

TVS Sport एक कॉम्पैक्ट और पावरफुल बाइक है, इसमें ET-Fi, 110cc का इंजन दिया  है जो 8.29PS की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया है। यह इंजन स्मूथ और फ़ास्ट है। बाइक की टॉप स्पीड 90 kmph है। इस बाइक में 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। एक लीटर में यह बाइक 80km(ARAI) का माइलेज ऑफर करती है।

क्यों गिरी TVS Sport की बिक्री? TVS Sport को आये हुए अब काफी समय हो गया है लेकिन अभी तक इस बाइक के डिजाइन में बहुत बड़े बदलाव देखने को नहीं मिले। इसकी बनावट और चेसिस भी सेम है। केवल ग्रफिक्स और थोड़े बहुत फीचर्स को अपडेट करके बाइक को  पेश किया जाता रहा है।

अब ऐसे में ग्राहकों के पास इस बाइक में कुछ नया देखने को नहीं मिला। वहीं बाजार में कई मॉडल ऐसे हैं जो समय के साथ अपग्रेड हो चुके हैं। यही एक कारण  है कि बाइक की बिक्री में गिरावट देखने को मिल रही हैं। उम्मीद है TVS की तरफ से Sport में कुछ नए बदलाव देखने को मिले।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ