Honda Activa Premium: होंडा कंपनी ने होंडा एक्टिवा प्रीमयम का टीजर शेयर कर दिया है। अभी तक ये अटकलें लगाई जा रही थी कि कंपनी का आगामी स्कूटर Honda Activa 7G हो सकता है, पर आने वाला ये नया स्कूटर एक्टिवा रेंज का एक अपडेटेड वर्जन यानीकि Honda Activa 6G प्रीमियम वर्जन होगा ।
Honda Activa Premium
पहले आपको बता दें कि होंडा ने जो नया टीजर जारी किया है, उसमे आगामी होंडा एक्टिवा स्कूटर के सिल्हूट और बैजिंग का पता चला है। और जो बैजिंग सामने आई है उसमें ‘एक्टिवा 7जी’ के बजाय ‘एक्टिवा प्रीमियम एडिशन’ लिखा हुआ है। इससे सबसे पहले ये साबित हो गया है कि आने वाला स्कूटर 7जी नहीं है, जिसकी उम्मीद लगाई जा रही थी। मिली जानकारी के मुताबिक होंडा कंपनी होंडा एक्टिवा प्रीमियम मॉडल को जल्द ही लॉन्च करेगी और त्योहारी सीजन के दौरान इसे बाजार में उतार कर अच्छा रिस्पॉन्स पाने की कोशिश करेगी। इस तरह के लॉन्च से न केवल होंडा एक्टिवा स्कूटर की बिक्री में सुधार होगा, बल्कि देश भर में डीलरशिप पर ग्राहकों की संख्या भी बढ़ेगी।
और पढ़िए – Mahindra Electric Cars: महिंद्रा ने पेश की ये 5 नई धांसू इलेक्ट्रिक SUV, जानें इनकी खासियतें
नवीनतम टीज़र को देखकर ये भी पता चला है कि आगामी होंडा एक्टिवा प्रीमियम संस्करण में कई सुविधाएं दी जा सकती है, इस मॉडल में यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसी भी फीचर देखने को मिल सकती है।
आपको बता दें कि Honda Activa 6G वर्तमान में भारत में सबसे अधिक बिकने वाला स्कूटर है और हर महीने औसतन 1.5 लाख से अधिक स्कूटर बेच दिए जाते हैं। HMSI ने जून 2022 में 1.84 लाख Activa 6G स्कूटर को बेचा है। Honda Activa 6G की बात करें तो, इस एक्टिवा स्कूटर में टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और एक्सटर्नल फ्यूल फिलर कैप भी शामिल है।
Honda Activa 6G में 109.57cc का सिंगल सिलेंडर और फ्यूल इंजेक्टेड BS6 इंजन शामिल है और यह इंजन 8,000rpm पर 7.68bhp की पीक पावर और 5,500rpm पर 8.84Nm का पीक टॉर्क देने में सक्षम है। होंडा एक्टिवा 6जी के कलर ऑप्शन्स की बात करें तो यह 6 अलग अलग रंगों में बाजार में मौजूद है। इसकी कीमत 72,400 रुपये रखी गई है, जो एक एक्स शोरूम प्राइस है। इसके एक्टिवा 6जी डीएलएक्स मॉडल की बात करें तो यह 74,400 रुपये की कीमत में बाजार में उपलब्ध है और यह भी एक एक्स शोरूम की कीमत है।
Click Here – News 24 APP अभी download करें
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines