46 kmpl की माइलेज, 124cc का इंजन; Honda के इस पेट्रोल स्कूटर में मिलते हैं जबरदस्त फीचर्स

Honda Activa 125 में 712 mm की सीट हाइट दी गई है, जिसे चलाना आसान है। यह फैमिली स्कूटर डिस्क ब्रेक के साथ आता है, इसमें अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर ऑफर किए जा रहे हैं। इसमें डिजिटल कंसोल दिया गया है।

Honda Activa 125

Honda Activa 125

Honda Activa 125: होंडा का स्कूटर एक्टिवा हाई माइलेज और सुपर कम्फर्ट देता है। इस मॉडल में कंपनी 124cc और 150cc दोनों इंजन ऑप्शन देता है। आइए आपको इसके सस्ते मॉडल Honda Activa 125 के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

712 mm की सीट हाइट

Activa 125 में 712 mm की सीट हाइट दी गई है। यह स्कूटर शुरुआती कीमत 79806 रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलता है। इसमें 124 cc का हाई माइलेज इंजन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 46 kmpl की माइलेज आसानी से निकल लेता है।

विज्ञापन

टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और चौड़ी सीट

स्कूटर में 110 kg का वजन है, जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है। इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और थ्री-स्टेप एडजस्टेबल रियर स्प्रिंग सस्पेंशन पावर मिलते हैं। यह फैमिली स्कूटर चौड़ी सीट के साथ आता है, इसमें 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

10.3 Nm के टॉर्क पर 5,000 rpm जनरेट होता है

Activa 125 का मुकाबला TVS Ntorq 125, TVS Jupiter 125, Yamaha Fascino 125 और Hero Destini 125 से होता है। स्कूटर में 8.18 bhp की पावर पर 6,500 rpm और 10.3 Nm के टॉर्क पर 5,000 rpm मिलता है। स्कूटर में LED हेडलाइट और डीआरएल दिए गए हैं। इसमें डिजिटल कंसोल आता है। स्कूटर में कीलेस स्टार्ट का फीचर आता है। इसमें ओडोमीटर, 12 इंज के अलॉय व्हील और सिंपल हैंडलबार दिया गया है। इसे टक्कर देने वाले TVS Ntorq 125 में कंपनी 95 kmph तक की टॉप स्पीड निकलने का दावा करती है। स्कूटर शुरुआती कीमत 87,135 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।

विज्ञापन

Honda Activa 125 में आते हैं ये फीचर्स

  • टॉप मॉडल 1.03 लाख रुपये ऑन रोड प्राइस पर मिलता है।
  • फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।
  • कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम और हाई एंड एग्जॉस्ट
  • चार वेरिएंट और पांच कलर ऑप्शन

ये भी पढ़ें: नई Pulsar F250 या Hero की Karizma, किसमें है दम? जानें कंपैरिजन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ