Honda 100 cc bike: भारतीय बाजार में 100 सीसी बाइक की सबसे अधिक डिमांड रहती है। यही कारण है कि हर बाइक कंपनी इस सेग्मेट में किफायती कीमत पर ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक अपने ग्राहकों को देने की कोशिश करती है। इसी कड़ी में होंडा ने नया दांव खेला है। हाल ही में कंपनी की तरफ से सोशल मीडिया पर अपनी नई 100 सीसी बाइक के दो टीजर लॉन्च किए गए हैं।
और पढ़िए –Joy E Bike Mihos: 16 लीटर का बूट स्पेस, 63 kmph की टॉप स्पीड, इस EV स्कूटर की कीमत बस इतनी सी
आ रही है होंडा की सौ, जो ज्यादा चले ज्यादा टिके, …होंडा के भरोसे के साथ’
इन टीजर में बॉलीवुड अभिनेता जिमी शेरगिल लोगों को बता रहे हैं कि होंडा की नई 100 सीसी की बाइक आने वाली है। टीजर में इसे ‘कम खर्चा ज्यादा चर्चा’ होने वाली बाइक बताया है। टीजर में जिमी कहते हैं ‘आ रही है होंडा की सौ, जो ज्यादा चले ज्यादा टिके, …होंडा के भरोसे के साथ’
और पढ़िए –Royal Enfield Hunter 350 और Honda CB350 Cafe Raceer के बीच है कन्फ्यूज, यहां जानें कौन सी है बेहतर
कीमत 70 हजार से भी कम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा 15 मार्च को अपनी नई किफायती बाइक को लॉन्च करेगा। टीजर में बाइक के लुक और डिजाइन की हल्की सी झलक दिखाई गई है। फिलहाल कंपनी की तरफ से इसकी कीमत, माइलेज और अन्य फीचर्स के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है। अनुमान लगया जा रहा है कि इस बाइक की कीमत 70 हजार से कम होगी। इसमें 100 cc के इंजन के साथ 8.7 bhp की पावर और 9.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता होगी। अनुमान है कि यह 65 किलोमीटर प्रतिघंटे तक की माइलेज देगी। इसमें डिजिटल बाइक के हर फीचर्स होंगे।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
23 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines