Honda 0 Alpha Electric: होंडा ने Japan Mobility Show 2025 में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Honda 0 α (Alpha) से पर्दा उठा दिया है. यह कंपनी की 0 सीरीज EV लाइनअप की पहली कार है और भारत में बनने वाली होंडा की पहली इलेक्ट्रिक SUV भी होगी. खास बात यह है कि Honda 0 α को भारत में लोकल मैन्युफैक्चरिंग के तहत तैयार किया जाएगा और इसे 2027 की शुरुआत तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा.
Thin, Light, Wise डिजाइन फिलॉसफी पर बेस्ड
Honda 0 α को कंपनी की नई डिजाइन फिलॉसफी Thin, Light, and Wise पर तैयार किया गया है. इसे 0 सीरीज का गेटवे मॉडल कहा जा रहा है, जो उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो एक स्टाइलिश, प्रैक्टिकल और फ्यूचरिस्टिक इलेक्ट्रिक SUV चाहते हैं.
फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और दमदार रोड प्रेजेंस
Honda 0 α के डिजाइन की बात करें तो इसमें लो और वाइड स्टांस दिया गया है, जो इसे स्पोर्टी लुक देता है. फ्रंट में इंटीग्रेटेड हेडलैम्प्स, इल्यूमिनेटेड होंडा लोगो और कनेक्टेड DRLs इसे मॉडर्न अपील देते हैं. पीछे की ओर U-शेप्ड LED लाइट सिग्नेचर SUV को प्रीमियम फिनिश देता है. कंपनी ने बताया कि इसका व्हीलबेस 2,750mm होगा, जो Elevate SUV से 100mm लंबा है. वहीं, इसकी ट्रैक चौड़ाई 20mm ज्यादा रखी गई है जिससे इसका स्टांस और स्थिरता बेहतर हो जाती है.
मिनिमलिस्ट इंटीरियर और हाई-टेक फीचर्स
अंदर की बात करें तो Honda 0 α का केबिन होंडा की Thin पैकेजिंग फिलॉसफी पर आधारित है. इसमें एक स्पेशियस और टेक-फोकस्ड इंटीरियर मिलेगा. कंपनी ने अभी तक पूरी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि प्रोडक्शन वर्जन में फ्लैट फ्लोर, एडवांस्ड कनेक्टेड सिस्टम, और सेफ्टी व कंफर्ट के कई हाई-टेक फीचर्स दिए जाएंगे.
भारत में होगी लोकल मैन्युफैक्चरिंग
Honda 0 α को भारत में लोकली मैन्युफैक्चर किया जाएगा और यह होंडा के एलिवेट EV प्रोजेक्ट की जगह लेगी. कंपनी इसे फ्रंट-व्हील-ड्राइव लेआउट के साथ पेश कर सकती है. लॉन्च के बाद यह SUV Mahindra BE 6, Tata Curvv EV, Hyundai Creta Electric, और Maruti Suzuki eVitara जैसी गाड़ियों को सीधी टक्कर देगी.
Honda 0 सीरीज का ग्लोबल एक्सपांशन
Honda 0 α के बाद कंपनी अपनी प्रीमियम Honda 0 SUV को भी लॉन्च करेगी, जिसे भारत में CBU (कंप्लीटली बिल्ट यूनिट) के रूप में लाया जाएगा. वहीं, कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल Honda 0 Saloon फिलहाल सिर्फ इंटरनेशनल मार्केट के लिए ही उपलब्ध रहेगा.
ये भी पढ़ें- Duster की धमाकेदार वापसी! Renault ने किया 2026 में लॉन्चिग का ऐलान, चौंकने वाले होंगे फीचर्स
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines