High speed Electric bikes: देश में पिछले कुछ समय से इलेक्ट्रिक वाहनों को खूब पसंद किया जा रहा है। नए-नए मॉडल के आने से बाजार में ग्राहकों के पास भी कई अच्छे ऑप्शन आ गये हैं। खास बात ये है कि इलेक्ट्रिक बाइक्स की कीमत अब पेट्रोल बाइक्स के बराबर आ गई हैं। अब एक इलेक्ट्रिक बाइक डेली यूज के लिए काफी अच्छा साबित हो सकती है। अगर आप भी एक ऐसी ही बाइक की तलाश में हैं तो यहां हम आपको कुछ अच्छे ऑप्शन बता रहे हैं जो आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते है।
Oben Rorr
यह एक स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक बाइक है जिसका डिजाइन आपको पसंद आ सकता है। इस बाइक की कीमत 1.50 लाख है। यह मेड इन इंडिया बाइक है। इसमें 8 kWh का बैटरी पैक दिया है जो 187 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है और यह रेंज काफी अच्छी मानी जाती है। इस बाइक को आये हुए भारत में काफी समय हो गया है। इसमें हाई क्वालिटी देखने को मिलती है।
यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki की सस्ती Micro SUV हुई महंगी! अब जानिये नई कीमत
Revolt RV 400
रिवोल्ट की इस बाइक ने भारत में अपनी जगह बना ली है। इस बाइक की कीमत 1.50 लाख रुपये है। Revolt RV 400 इलेक्ट्रिक बाइक फुल चार्ज में 150 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। इस बाइक को इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि सिटी और हाईवे पर इसे आराम से राइड किया जा सके। जल्दी ही कंपनी भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक लेकर आ रही है।
Matter Era 5000+
यह भरत की इस पहली इलेक्ट्रिक बाइक है जो गियर के साथ आती है। इस बाइक में परफॉर्मेंस और रेंज का जबरदस्त तालमेल देखने को मिलता है। ये बाइक 125 किलोमीटर की रेंज देती है और इसकी टॉप स्पीड 98 किलोमीटर तक जाती है। इस बाइक का डिजाइन स्पोर्टी है। यूथ को यह काफी पसंद आ सकती है। बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.74 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: Best selling sedan cars: 34km का माइलेज, 5 स्टार रेटिंग, इन 5 सेडान कारों की डिमांड सबसे ज्यादा
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
9 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
12 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
16 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines