हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

125cc बाइक में Hero की माइलेज 66 kmpl और TVS में मिल रही 99 kmph की टॉप स्पीड

TVS Raider 125 में 780 mm की सीट हाइट है, जिससे इसे तेज स्पीड में कंट्रोल करना आसान है। Hero Xtreme 125R में 2 वेरिएंट और 3 कलर ऑप्शन आते हैं। यह लॉन्ग रूट बाइक 10 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ आती है।

विज्ञापन
Hero Xtreme 125R VS TVS Raider 125

Hero Xtreme 125R VS TVS Raider 125: बाजार में हाई माइलेज बाइक्स ज्यादा बिकती हैं। 125cc इंजन पावर मोटरसाइकिलें हाई माइलेज जनरेट करती हैं। बाजार में एंट्री लेवल दो बाइक्स हैं, Hero Xtreme 125R और TVS Raider 125. इन दोनों में एलईडी लाइट और सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक आते हैं। आइए आपको इन दोनों बाइक्स के फीचर्स और माइलेज के बारे में बताते हैं।

TVS Raider 125 में 4 वेरिएंट आते हैं

इस बाइक में 4 वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं, यह 99 kmph की टॉप स्पीड देती है। TVS Raider 125 में 780 mm की सीट हाइट है, जिससे इसे तेज स्पीड में कंट्रोल करना आसान है। इस बाइक में 124.8cc का हाई पावर इंजन आता है, जो 11 कलर ऑप्शन में अवेलेबल है। बाइक 11.2 bhp की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह बाइक शुरुआती कीमत 95219 रुपये में मिल रही है।

TVS Raider 125 में स्मार्ट फीचर्स

  • दो मोड पावर और ईको आते हैं
  • 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
  • बाइक में 10 लीटर का फ्यूल टैंक
  • एलईडी लाइट और डिजिटल कंसोल

Hero Xtreme 125R में 2 वेरिएंट और 3 कलर ऑप्शन

कंपनी के अनुसार यह बाइक 66 kmpl की माइलेज देती है। Hero की इस बाइक में 2 वेरिएंट और 3 कलर ऑप्शन आते हैं। यह लॉन्ग रूट बाइक 10 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ आती है। इसमें 124.7 cc का इंजन मिलता है। बाइक शुरुआती कीमत 95,000 हजार रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। कंपनी इसमें हाई परफॉमेंस के लिए 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन देती है।

विज्ञापन

Hero Xtreme 125R के एडवांस फीचर्स

  • बाइक की सीट हाइट 794 mm की  है
  • हैवी सस्पेंशन पावर और स्प्लिट सीट
  • 11.5 bhp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क
  • 136 kg का वजन और एलईडी लाइट

ये भी पढ़ें: 58 Kmpl की माइलेज, कम कीमत, मिडिल क्लास के लिए बेस्ट हैं ये स्कूटर 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 125cc में Hero का यह धांसू स्कूटर, 45 की माइलेज और कीमत 80000

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola