हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Xtreme 125R Stealth Edition: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी TFT स्क्रीन और ये खास फीचर

Hero MotoCorp ने अपनी Xtreme 125R का नया Stealth Edition लॉन्च कर दिया है. जानिए इस नए वेरिएंट में क्या कुछ है खास और TVS Raider से कितना अलग है इसका फीचर सेट.

विज्ञापन
Hero MotoCorp ने अपनी पॉपुलर Xtreme 125R का नया और सबसे महंगा वेरिएंट लॉन्च कर दिया है.

125cc बाइक खरीदने वालों के लिए Hero MotoCorp ने अपनी पॉपुलर Xtreme 125R का नया और सबसे महंगा वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. इसे Stealth Edition नाम दिया गया है. कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.16 लाख रुपये रखी है. नए वेरिएंट में खास ब्लैक और ब्रॉन्ज कलर स्कीम के साथ लाल रंग के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. लेकिन इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसका 4.2 इंच का कलर TFT डिस्प्ले और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) है. ये दोनों फीचर्स Xtreme 125R के किसी दूसरे वेरिएंट में नहीं मिलते.

ब्लैक और ब्रॉन्ज कलर में आया नया Stealth Edition

Hero Xtreme 125R Stealth Edition को कंपनी ने नए और खास कलर कॉम्बिनेशन में पेश किया है. इसमें ब्लैक और ब्रॉन्ज कलर की बॉडी के साथ लाल रंग के व्हील्स दिए गए हैं. इसके अलावा बाइक के पिलियन ग्रैब रेल, टैंक एक्सटेंशन पैनल और Xtreme की बैजिंग में भी रेड हाइलाइट्स देखने को मिलती हैं. नया कलर कॉम्बिनेशन इसे स्टैंडर्ड वेरिएंट से अलग लुक देता है.

4.2 इंच की TFT स्क्रीन और मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स

इस नए वेरिएंट की सबसे बड़ी खासियत 4.2 इंच का कलर TFT डिस्प्ले है. यह फीचर Xtreme 125R के बाकी वेरिएंट में नहीं मिलता. यही डिस्प्ले Hero की Xtreme 160R, Xtreme 250R Carbon और Xpulse 210 जैसी बाइक्स में भी दिया गया है.

विज्ञापन

इस डिस्प्ले को Hero के खास ऐप के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है. इसके बाद राइडर को स्क्रीन पर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट मिलेंगे. साथ ही म्यूजिक प्लेबैक को भी कंट्रोल किया जा सकेगा.

पहली बार मिला टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम

Hero ने Xtreme 125R Stealth Edition में सेगमेंट का पहला टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) भी दिया है. इसकी मदद से राइडर टायर में हवा के दबाव पर नजर रख सकता है. इससे सफर के दौरान टायर प्रेशर कम होने की जानकारी मिलने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन

इसके अलावा बाइक में पहले से मिलने वाले तीन राइडिंग मोड्स Rain, Road और Sport भी दिए गए हैं. इसके हायर वेरिएंट में डुअल-चैनल ABS की सुविधा मिलती है. क्रूज कंट्रोल मिलने की भी संभावना है, हालांकि कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में इसकी पुष्टि नहीं की है.

इंजन में नहीं हुआ कोई बदलाव

Hero Xtreme 125R Stealth Edition के इंजन और मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें पहले की तरह 124.7cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है. यह इंजन 11.4 hp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है.

विज्ञापन

1.16 लाख रुपये है कीमत, पांच वेरिएंट में मिलेगी बाइक

नए Stealth Edition के लॉन्च के बाद Hero Xtreme 125R अब भारतीय बाजार में पांच वेरिएंट में उपलब्ध है.

वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमत
CBS91,500 रुपये
ABS96,700 रुपये
ABS Single Seat96,700 रुपये
Dual-Channel ABS1.10 लाख रुपये
Stealth Edition1.16 लाख रुपये

Stealth Edition की कीमत इसके ठीक नीचे वाले डुअल-चैनल ABS वेरिएंट से 6,000 रुपये ज्यादा है. इस अतिरिक्त कीमत में ग्राहकों को खास कलर स्कीम, TFT डिस्प्ले और TPMS जैसे फीचर्स मिलते हैं.

विज्ञापन

TVS Raider और Honda CB125 Hornet से मुकाबला

भारतीय बाजार में Hero Xtreme 125R Stealth Edition का मुकाबला TVS Raider और Honda CB125 Hornet जैसी बाइक्स से होगा. TVS Raider की कीमत 84,460 रुपये से 1.03 लाख रुपये तक है. वहीं, Honda CB125 Hornet की एक्स-शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपये है. नए फीचर्स और अलग लुक के साथ Hero ने 125cc सेगमेंट में अपनी Xtreme 125R को एक नया विकल्प दिया है.

ये भी पढ़ें- ठंड और कोहरे में बाइक चलाना होगा आसान, नई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola