---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Hero की इस धाकड़ बाइक में 66 kmpl की माइलेज और 10 लीटर का फ्यूल टैंक, जानें डिटेल

Hero Xtreme 125R में 124.7 cc का इंजन मिलता है, इसमें LED हेडलैंप दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए बाइक के आगे और पीछे दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक आती है, इसमें आरामदायक सफर के लिए हैवी सस्पेंशन हैं।

Hero Xtreme 125R details in hindi: यंगस्टर्स को अट्रैक्टिव कलर और हाई स्पीड बाइक्स पसंद हैं। 100 से 125 सीसी इंजन पावर में ऐसी कई बाइक आती हैं। इनमें सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक और हाई माइलेज मिलती है।

बाजार में ऐसी ही एक बाइक है Hero Xtreme 125R. यह बाइक शुरुआती कीमत 96805 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है। कंपनी अपनी इस बाइक में स्टाइलिश लाइट और स्प्लिट सीट देती है।

---विज्ञापन---

बाइक के दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक की सेफ्टी

Hero Xtreme 125R में 124.7 cc का धाकड़ इंजन मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 66 kmpl तक की माइलेज निकाल लेती है। इसमें LED हेडलैंप दिए गए हैं। बाइक का में 11.5 bhp की पावर और 10.5 Nm का टॉक जनरेट होता है। बाइक के दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक आती हैं।

---विज्ञापन---

5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन

Hero की यह बाइक बाजार में पहले से मौजूद TVS Raider 125 और Bajaj Pulsar NS125 से मुकाबला करती है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। बाइक में एडिशन सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम है, जो दोनों टायरों पर एक्ट्रा कंट्रोल देता है।

Hero Xtreme 125R में मिलते है ये फीचर्स

  • बाइक में 136 kg का वजन है।
  • इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक आता है।
  • बाइक की सीट हाइट 794 mm की है।
  • Hero की इस बाइक में 2 वेरिएंट और 3 कलर ऑप्शन मिलते हैं।
  • बाइक में आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: Toyota की इस कार में हाई क्लास लुक, जबरदस्त इंटीरियर और 28 की माइलेज, कीमत 10 लाख से कम

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Hero लेकर आ रहा नया स्कूटर, 14 इंच के अलॉय, 125cc का धाकड़ इंजन और कीमत बस…

First published on: May 12, 2024 05:42 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola