Hero xpulse 200 VS TVS Apache RTR: युवाओं में हाई स्पीड और स्टाइलिश बाइक्स का बड़ा क्रेज है। इसी सेगमेंट में दो धांसू बाइक हैं Hero xpulse 200 4v और TVS Apache RTR 160 4V. आइए आपको इन मोटरसाइकिलों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
Hero xpulse 200 4v
इस धाकड़ बाइक में 200 cc का इंजन दिया गया है। यह सिंगल सिलेंडर इंजन है जो हाई पावर और स्पीड देता है। कंपनी ने सेफ्टी के लिए 3 मोड ABS दिया है। यह दमदार बाइक 18.83 BHP की पावर और 17.35 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। यह बाइक शुरुआती कीमत 1.43 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है।
ये भी पढ़ेंः बस इसी की कमी थी, अब Royal Enfield ने बना ली EV, नाम रखा है Gasoline
फाइल फोटो
बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और डिजिल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
बाइक सड़क पर 17.35 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। 2023 Hero Xpulse 200 4V में दो वेरिएंट मिलते हैं। इसका टॉप मॉडल 1.50 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। बाइक में रोड, ऑफ-रोडिंग और रैली तीन मोड दिए गए हैं। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नेविगेशन, LED हेडलैंप, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट समेत सभी एडवांस फीचर मिलेंगे।
TVS Apache RTR 160 4V
बाइक में 159.7 cc का दमदार इंजन मिलता है। बाइक अट्रैक्टिव लाल और काले रंग के अलॉय व्हील्स के साथ मिलती है। बाइक में 17.30 bhp की पावर और 14.73 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। TVS Apache RTR 160 4V में स्पोर्ट, अर्बन और रेन तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं। बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः अब नहीं होगी मानसून में गाड़ी खराब होने की चिंता, Skoda ने शुरू किया सर्विस कैंपेन
फाइल फोटो
103 kmph की टॉप स्पीड मिलती है
सड़क पर यह बाइक 103 किलो मीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड देती है। यह बाइक शुरुआती कीमत 1,46,784 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें 12 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक और 800 mm की सीट हाइट मिलती है। बाइक में डेटाइम रनिंग लैंप और गियर शिफ्ट इंडिकेटर का फीचर दिया गया है। इसमें तीन कलर तीन रंग रेसिंग रेड, मैटेलिक ब्लू और नाइट ब्लैक ऑफर किए जाते हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
5 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
7 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines