Hero Xoom Combat edition comparision TVS Ntorq 125 & Suzuki Avenis: बाजार में एंट्री लेवल स्कूटर सबसे ज्यादा बिकते हैं, किफायती कीमत और हाई माइलेज में आने वाले ये स्कूटर ट्रेंडी लुक्स में ऑफर किए जा रहे हैं। इस सेगमेंट में हाल ही में Hero का नया Xoom Combat edition लॉन्च हुआ है। यह अपने पावरट्रेन में TVS Ntorq 125 और Suzuki Avenis 125 से कम्पीट करता है। तीनों में अलॉय व्हील और सिंगल सीट मिलती है, जो इसके लुक्स और कम्फर्ट लेवल को बढ़ाती है।
Hero Xoom में 5.2 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक
Xoom में एलईडी हेडलाइट और सिंपल हैंडलबार दिया गया है, जो इसे डैशिंग लुक्स देते हैं। Hero के इस स्कूटर में 108 kg का वजन है, जिससे इसे घर के बुजुर्ग भी आसनी से कंट्रोल कर सकते हैं। स्कूटर में अलॉय व्हील और फ्रंट में टेलिस्कॉपिक फ्रोक सस्पेंशन दिए गए हैं। यह स्कूटर 19.2 लीटर के अंडरसीट स्टोरेज के साथ आता है, जिसमें लैपटॉप, हेलमेट समेत अन्य सामान रख सकते हैं। स्कूटर में डिजिटल कंसोल और 5.2 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है।
Xoom Combat edition के धाकड़ फीचर्स
- हाई स्पीड के लिए स्कूटर 8.2hp की पावर और 8.7Nm का टॉर्क देगा।
- यह शुरुआती कीमत 80,967 रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है।
- स्कूटर नया Matte Shadow Grey कलर मिलेगा।
- इसकी सीट हाइट 770 mm की है।
- इस स्मार्ट स्कूटर में 110सीसी का इंजन मिलता है।
TVS Ntorq 125 की सीट हाइट 770 mm की है
यह स्कूटर लॉन्ग रूट के सफर के लिए 5.8 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ आता है। हाई पिकअप के लिए स्कूटर में 9.25 bhp की पावर जनरेट होती है। स्कूटर की सीट हाइट 770 mm की है, जिससे घर के बुजुर्ग और महिलाएं इसे आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। स्कूटर में जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जिससे इसे कम जगह से मोड़ना आसान है। टीवीएस के इस स्कूटर में ड्रम ब्रेक और सिंगल पीस सीट दी गई है। इसमें ब्लूटूथ-कनेक्टिविटी और चार्जिंग सॉकेट जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।
TVS Ntorq 125 के फीचर्स के बारे में जानें
- कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 41 kmpl की माइलेज देता है।
- इस स्कूटर में हाई पावर 124.8 cc का इंजन मिलता है।
- इसमें सेफ्टी के लिए कंबांइड ब्रेकिंग सिस्टम है।
- यह स्कूटर 6 वेरिएंट और 14 कलर ऑप्शन अवेलेबल है।
- स्कूटर में अलॉय व्हील और आरामदायक सफर के लिए हैवी सस्पेंशन पावर मिले हैं।
- इस स्कूटर का बेस मॉडल 87135 रुपये एक्स शोरूम में आता है।
Suzuki Avenis 125 में 3 वेरिएंट और 5 कलर ऑप्शन
यह स्कूटर शुरुआती कीमत 92,000 रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। इसमें 12-इंच के फ्रंट और 10-इंच के रियर टायर मिलते हैं। इसमें 3 वेरिएंट और 5 कलर ऑप्शन मिलते हैं। यह 49.6 kmpl की हाई माइलेज देता है। इसमें एडिशन सेफ्टी के लिए कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है, जो तेज स्पीड में अचानक ब्रेक लगाने पर राइडर को स्कूटर कंट्रोल करने का अधिक समय देता है।
Suzuki Avenis 125
Suzuki Avenis 125 के फीचर्स
- 160 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस, जिससे टूटी सड़कों पर स्कूटर स्मूथ राइड देता है
- सुजुकी के इस स्टाइलिश स्कूटर में 5.2 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है
- हाई स्पीड के लिए 124.3 cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन
- आरामदायक सफर के लिए टेलिस्कोपिक फोर्क्स और मोनो-शॉक सस्पेंशन
- स्कूटर का कुल वजन 106 kg है
- इसकी सीट हाइट 780 mm की है
ये भी पढ़ें: Yamaha का नया 150cc का स्कूटर होगा लॉन्च, 6 लीटर का फ्यूल टैंक और डिस्क ब्रेक
ये भी पढ़ें: ये हैं KTM की सबसे सस्ती बाइक्स, तगड़े लुक्स और हाई पावर इंजन, जानें शानदार फीचर्स
ये भी पढ़ें: Royal Enfield को टक्कर देती हैं ये बाइक्स, पावर और लुक्स में नहीं हैं किसी से कमत्तर
संबंधित खबरें
कम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
2 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
3 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
20 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
21 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
23 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines