हीरो मोटोकॉर्प ने इस साल जनवरी 2025 में भारतीय बाजार में Hero Xoom 160 स्कूटर लॉन्च किया था। इसे 1.49 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। हालांकि, लॉन्च के बाद से ग्राहकों को इसकी डिलीवरी का इंतजार करना पड़ा। अब कंपनी ने ऐलान किया है कि इसकी डिलीवरी सितंबर 2025 से शुरू की जाएगी।
दमदार और रग्ड डिजाइन
Hero Xoom 160 का लुक इसे दूसरे स्कूटरों से अलग बनाता है। इसमें मस्कुलर बॉडीवर्क, ऊंची विंडस्क्रीन, सिंगल-पीस सीट और डुअल-चेंबर LED हेडलाइट दी गई है। कंपनी इसके साथ टॉल विंडस्क्रीन और टूरिंग बॉक्स जैसे एक्सेसरी ऑप्शन भी ऑफर करती है। स्कूटर का आकार 1983 मिमी लंबा, 772 मिमी चौड़ा और 787 मिमी सीट हाइट के साथ आता है। इसमें 155 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है।
इंजन और परफॉर्मेंस
इस स्कूटर में 156cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 14.6 bhp की पावर 8,000 rpm पर और 14 Nm का टॉर्क 6,500 rpm पर जनरेट करता है। इसमें CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। 142 किलो वजन वाले इस स्कूटर की माइलेज करीब 40 kmpl है।
रंगों के ऑप्शन
भारतीय बाजार में यह स्कूटर चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध है-मैट रेनफॉरेस्ट ग्रे, समिट व्हाइट, कैनियन रेड और मैट वॉल्केनिक ग्रे। ये रंग इसे और भी प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देते हैं।
फीचर्स से भरपूर
Hero Xoom 160 में ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो प्रीमियम मैक्सी स्कूटर में मिलते हैं। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, LED लाइटिंग, कीलेस स्टार्ट, ABS और रिमोट सीट अनलॉक जैसे फीचर्स शामिल हैं। स्कूटर में 14-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जिनका साइज फ्रंट में 120/70 और रियर में 140/60 है। इसके अलावा, टेलीस्कोपिक हाइड्रॉलिक फ्रंट शॉक एब्जॉर्बर और डुअल रियर शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं, जो बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस देते हैं।
ये भी पढ़ें-जल्द नए लुक में नजर आएंगी Tata की ये बेस्टसेलिंग SUVs, साथ में और क्या मिलेगा खास?
किससे करेगा मुकाबला
हीरो Xoom 160 को खासतौर पर Yamaha Aerox 155 जैसी प्रीमियम स्कूटरों को टक्कर देने के लिए तैयार किया गया है। स्टाइलिश डिजाइन, एडवांस फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस इसे इस सेगमेंट में एक मजबूत खिलाड़ी बनाते हैं।
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
7 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
10 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
14 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines