Best Selling Bike in September-2024: भारत में इस समय हर जरूरत और बजट के हिसाब से बाइक्स मौजूद है लेकिन सबसे ज्यादा बिक्री होती है एंट्री लेवल बाइक्स की। 100cc इंजन वाली बाइक्स हमेशा डिमांड में ही रहती हैं, जिसमें अकेले हीरोमोटोकॉर्प की एक ऐसी बाइक है जिसे खरीदने के लिए शो-रूम के बाहर लाइन तक लग जाती है। 75 हजार रुपये से शुर होने वाली इस का नाम है Splendour plus..तो चलिए जानते हैं पछले महीने हीरो की इस बाइक ने बिक्री में क्या रिकॉर्ड बनाया और क्यों इसे इतना पसंद किया जाता है।
Splendour plus की हुई सबसे ज्यादा बिक्री
हीरो स्प्लेंडर की पिछले महीने (September-2024)कुल 3,75,886 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि इसी साल अगस्त में कंपनी ने इसकी 3,02,934 यूनिट्स की बिक्री की। यानी एक महीने में ही 72,952 ज्याद लोगों ने इस बाइक को चुना। Splendour का कुल मार्केट शेयर 36% है। दिल्ली में इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 75 हजार रुपये से शुरू होती है। आइये जानते हैं Splendour plus के फीचर्स और इंजन के बारे में जानते हैं…
हौंडा शाइन दूसरे नंबर पर…
125cc बाइक सेगमेंट में होंडा शाइन शाइन को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। पिहले एक महीने में इस बाइक रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुईं। इस बार जून महीने में होंडा ने शाइन की 1,81,835 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 1,61,544 यूनिट्स की बिक्री का रहा था।
यह भी पढ़ें: 31 दिन में 1.82 लाख लोगों ने खरीदी ये बाइक, Pulsar और TVS Raider को छोड़ा पीछे
Splendor Plus: बिक्री में हर बार अव्वल
हीरो मोटोकॉर्प स्प्लेंडर प्लस की बिक्री लगातार बढ़ रही है। स्प्लेंडर प्लस को लॉन्च हुए 30 साल से ज्यादा का समय आ चुका है। इस बाइक में कई बार अपडेट्स किये गये लेकिन इसके डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया क्योंकि यही इसका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट भी है। इतना ही नहीं अभी तक इस बाइक के डायमेंशन में भी कोई बदलाव नहीं किये गये हैं। फैमिली क्लास से लेकर यूथ भी अब इस बाइक को खूब पसंद करने लगे हैं। यह आरादायक बाइक है और राइड राइड करना आसान है।
भरोसेमंद इंजन
Hero Splendor Plus के इंजन की बात करे तो इस बाइक में 100cc का i3s इंजन लगा है जो 7.9 bhp की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी के मुताबिक एक लीटर में यह 73 km की माइलेज देगी। ऐसा कंपनी का दावा है। इस बाइक पर 5 साल या 70,000 किलोमीटर की वारंटी मिलेगी। यह बाइक जल्दी से ब्रेक डाउन का शिकार नहीं होती।
यह भी पढ़ें: बजाज की सबसे स्टाइलिश 125 पल्सर हुई पेश! लेकिन कीमत को लेकर सस्पेंस बरकरार
मजेदार फीचर्स
Splendor Plus में फुली डिजिटल स्पीडोमीटर मीटर दिया जहां रियल टाइम माइलेज की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ, कॉल्स, SMS और बैटरी अलर्ट की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं इसमें USB पोर्ट मिलेगा जिसमें आप अपना फ़ोन चार्ज कर सकते हैं। बाइक के फ्रंट और रियर टायर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलेगी ।
यह भी पढ़ें; Salman Khan ने जान बचाने के लिए Nissan Petrol को क्यों चुना? दिमाग हिला देंगे सेफ्टी फीचर्स
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
11 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
14 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
16 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines