55 kmpl की माइलेज, 10 लीटर का फ्यूल टैंक, Hero Splendor को टक्कर देती है Honda की ये शानदार बाइक

Hero Splendor में 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, ये लॉन्ग रूट बाइक है। बाइक की लंबाई 2042 mm की है और इसमें 799 mm की सीट हाइट दी गई है।

Honda Shine

Honda Shine

विज्ञापन

Hero bikes under 1 lakhs: बाजार में किफायती कीमत और हाई माइलेज देने वाली मोटरसाइकिल ज्यादा बिकती हैं। ये बाइक न्यू जनरेशन के लिए स्टाइलिश कलर ऑप्शन और सेफ्टी फीचर्स के साथ आती हैं। इसी कड़ी में दाे बाइक हैं Hero Splendor और Honda Shine. दोनों बाइक्स में कम्फर्टेबल राइड के लिए सिंगल पीस सीट मिलती है और हैवी सस्पेंशन मिलते हैं। आइए आपको इस दोनों बाइक्स की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

Honda Shine में तीन वेरिएंट और 10.5 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक

ये दमदार बाइक पावरफुल 123.94 cc इंजन के साथ आती है। इस बाइक में 10.72 bhp की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। कंपनी अपनी इस बाइक को तीन वेरिएंट में ऑफर करती है। यह बाइक 10.5 लीटर के बड़े फ्यूल टैंक के साथ आती है, जिससे यह लंबे दूरी के सफर के लिए बेस्ट है। बाइक में सात कलर ऑप्शन आते हैं। ये हाई पावर इंजन बाइक खराब रास्तों पर हाई परफॉमेंस देती है।

Advertisment

 

SP 125 
Key Highlights
Engine Capacity 124 cc
Mileage 65 kmpl
Transmission 5 Speed Manual
Kerb Weight 116 kg
Fuel Tank Capacity 11.2 litres
Seat Height 790 mm

 

Honda Shine में हाई माइलेज इंजन निकलती है

ये मिडिल क्लास के लिए सस्ती बाइक है, कंपनी का दावा है कि ये सड़क पर 55 kmpl तक की माइलेज आसानी से निकाल लेता है। तेज स्पीड के लिए इस बाइक में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। होंडा की इस बाइक में 100 km/h की टॉप स्पीड मिलती है। इस बाइक में सेफ्टी के लिए ड्रम ब्रेक दिया गया है। यह बाइक अलॉय व्हील के साथ आती है। इसमें सिंपल हैंडलबार और डिजिटल कंसोल दिया गया है।

विज्ञापन

 

Honda Shine की कीमत और स्पेसिफिकेशन 

होंडा की इस बाइक का बेस मॉडल 86017 रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसमें बड़ी हेडलाइट और टेललाइट मिलते हैं, जो इसके लुक्स को बढ़ाते हैं। इस किफायती बाइक में स्टाइलिश एग्जॉस्ट और आरामदायक सफर के लिए सिंगल पीस सीट दी गई है। इस बाइक में 113 kg का वजन है, जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है। बाजार में ये बाइक Hero Super Splendor और TVS Raider से कम्पीट करती है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

Hero Super Splendor में 12 लीटर का फ्यूल टैंक

इस बाइक में 124.7 cc का इंजन पावर मिलता है, ये बाइक हाई माइलेज के लिए 10.72 bhp की पावर और 10.6 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। बाइक की लंबाई 2042 mm की है, जिससे ये देखने में स्टाइलिश लुक देती है। इस स्मार्ट बाइक की सीट हाइट 799 mm की है, जिससे इसे कम हाइट वाले लोग भी आसानी से चला सकते हैं। यह बाइक सड़क पर 55 kmpl तक की हाई माइलेज देती है। लॉन्ग रूट के लिए इस बाइक में 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। हीरो की इस धाकड़ बाइक का बेस मॉडल 80848 रुपये एक्स शोरूम में आता है।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

Hero Super Splendor में आते हैं ये फीचर्स

  • इस बाइक में सेफ्टी के लिए ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक दोनों ऑप्शन मिलते हैं।
  • बाइक में दो वेरिएंट और 5 अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं।
  • ये बाइक 18 इंच के बड़े टायर साइज के साथ आती है।
  • इसमें एलईडी लाइट और बड़ी टेललाइट मिलती है।
  • बाइक में आरामदायक सिंगल पीस सीट मिलती है।
  • तेज स्पीड के लिए हीरो की इस बाइक में 5 ट्रांसमिशन और 122 kg का वजन है।

 

Super Splendor 
Key Highlights
Engine Capacity 124.7 cc
Mileage 55 kmpl
Transmission 5 Speed Manual
Kerb Weight 122 kg
Fuel Tank Capacity 12 litres
Seat Height 799 mm

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ