Best Selling bike-Scooter: देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले टू-व्हीलर की लिस्ट आ चुकी है। इस बार भी ग्राहकों ने किफायती मॉडल को सबसे ज्यादा ख़रीदा है। फेस्टिव सीजन में बिक्री के बढ़ने की और भी ज्यादा उम्मीद है। उम्मीद जताई जा रही है कि धनतेरस के दिन जबरदस्त सेल होगी। भारत में धनतेरस के दिन खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है। पिछले महीने टॉप बेस्ट सेलिंग बाइक और स्कूटर की लिस्ट में हीरो की स्प्लेंडर प्लस ने एक बार फिर बाजी मारी है।
Hero Splendor की हुई ताबड़तोड़ बिक्री
पिछले महीने हीरो स्प्लेंडर की जबरदस्त बिक्री हुई है। कंपनी ने स्प्लेंडर की 3,75,886 यूनिट्स की बिक्री हई, जिसके बाद यह सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बन गई है। Splendor का मार्केट शेयर 25.86% रहा है। जबकि इसी साल अगस्त महीने में Splendor की 3,02,934 यूनिट्स की बिक्री हई।
दूसरे नंबर पर हौंडा एक्टिवा ने बाजी मारी है। पिछले महीने एक्टिवा स्कूटर की 2,62,316 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसके अलावा हौंडा शाइन की की पिछले महीने 1,81,835 यूनिट्स की बिक्री हुई और यह तीसरे नंबर पर रही है।तो ये हैं वो टॉप 3 टू-व्हीलर जिनकी बिक्री से ऑटो सेक्टर को मजबूती मिलती है। उम्मीद है इस महीने भी बिक्री के नए रिकार्ड्स बनेंगे।
यह भी पढ़ें: 450km की रेंज के साथ Hyundai लॉन्च करेगी 3 सस्ती इलेक्ट्रिक SUV! देखिये लिस्ट
हीरो स्प्लेंडर प्लस की कीमत और फीचर्स
Hero Splendor Plus की एक्स-शो रूम कीमत 76 हजार रुपये से शुरू होती है। इस बाइक में सबसे बेस्ट 100cc का इंजन लगा है जो 7.9 bhp की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।यह इंजन न सिर्फ बढ़िया परफॉरमेंस देता है बल्कि बेहतर माइलेज के साथ जल्दी से ब्रेकडाउन का शिकार भी नहीं होता। एक लीटर में यह बाइक 73 km की माइलेज ऑफर करती है। हीरो ने इस इंजन को समय के साथ अपडेट किया है लेकिन आज तक इसकी परफॉरमेंस खराब नहीं होने दी।
फीचर्स की कमी नहीं
Splendor Plus में फीचर्स की कोई कमी नहीं है । समय के साथ-साथ कंपनी ने इस बाइक में कई अच्छे फीचर्स को शामिल किया है। इस बाइक में फुली डिजिटल स्पीडोमीटर मीटर दिया है। इसमें आपको रियल टाइम माइलेज की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ, कॉल्स, SMS और बैटरी अलर्ट की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं इसमें USB पोर्ट मिलेगा जिसमें आप अपना फ़ोन चार्ज कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: पूरी फैमिली के लिए धनतेरस पर घर लाएं ये बेस्ट स्कूटर, डिग्गी में आ जाएगा महीने का राशन
बेहतर ब्रेकिंग के लिए इस बाइक के फ्रंट और रियर टायर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इसमें LED टेललाइट और हेडलाइट मिलती है। बाइक की सीट पोजीशन ऐसी ही कि हर हाईट के लोग इस पर आसानी से बैठ सकते हैं। Splendor का डिजाइन बेहद सिंपल है जो अब इसकी पहचान बन चुका है।
यही वजह है कि 30 साल पूरे होने पर भी Splendor Plus ग्राहकों की पसंदीदा बाइक है। आज तक इस बाइक के डायमेंशन में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। फैमिली क्लास को यह बाइक खूब पसंद आती है। यह आरादायक बाइक है और राइड राइड करना आसान है।
यह भी पढ़ें: Diwali Offer: इस 9 सीटर कार पर 1.24 लाख का डिस्काउंट! ऑफर कुछ ही समय के लिए
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
13 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
15 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
17 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines