TVS Jupiter से लेकर Honda Activa, इस दिवाली घर लाएं ये बेस्ट स्कूटर

Best Family Scooter in October: इस फेस्टिव सीजन अगर आप एक ऐसा स्कूटर लेने का मन बना रहे हैं जो फैमिली क्लास के लिए फिट हो तो यहां हम कुछ अच्छे स्कूटरों की डिटेल्स शेयर कर रहे हैं जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकते हैं।

TVS jupiter 110 new

Best Family Scooter: फेस्टिव सीजन में शॉपिंग करने का अपना अलग ही मज़ा है। धनतेरस पर लोग जमकर खरीदारी करते हैं। भारत में इस दिन लोग नए वाहन खरीदना भी शुभ मानते हैं। अगर आप भी इस शुभ दिन अपने और अपनी फैमिली के लिए एक नया स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो यह अच्छा विचार है। यहां हम कुछ अच्छे स्कूटरों की डिटेल्स शेयर कर रहे हैं जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकते हैं।

विज्ञापन

TVS Jupiter 110

नया TVS Jupiter आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है, इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 73,700 रुपये से शुरू होती है। नया जुपिटर अब ज्याद स्मार्ट और प्रीमियम हो गया है।इसकी सीट के 33 लीटर का स्पेस मिल जाता है। इतना ही नहीं आप अपना स्मार्टफोन भी कनेक्ट कर सकते हैं इस स्कूटर में कई ऐसे बेस्ट इन क्लास और फर्स्ट इन क्लास फीचर्स हैं। Jupiter 110 स्‍कूटर में 113.3cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है जो 5.9kw की पावर और 9.8 NM का टॉर्क ऑफर करता।

विज्ञापन

इसमें CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। इसकी टॉप स्पीड 82kmph है। यह इंजन फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ आता है।नए जुपिटर में बेस्ट इन क्लास स्पीडोमीटर दिया है जो कलर फुल है।

विज्ञापन

यह शार्प और क्लियर है और इसे रीड करना भी बेहद इजी है। इसमें कई फीचर्स मिलते हैं। इसमें ब्लूटूथ मिलता है, आप अपने स्मार्टफोन कनेक्ट कर सकते हैं। इस स्पीडोमीटर में आपको रियल टाइम माइलेज की जानकारी मिलती है। इतना ही नहीं कितना फ्यूल बचा है और बचे फ्यूल में कितना चल सकते हैं इसकी भी जानकारी मिलती है।

विज्ञापन
Suzuki Access 125 price, Suzuki Access 125 mileage, auto news, petrol scooters, scooters under 80000

फाइल फोटो

Suzuki Access 125

125cc स्कूटर सेगमेंट में सुजुकी एक्सेस 125 सबसे बेस्ट माना जाता है। इसमें आरामदायक सीट मिलती है जो लंबे सफ़र के लिए बेस्ट है। अपने सेगमेंट का यह सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। इंजन की बात करें तो इस स्कूटर में फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी वाला 125 cc का इंजन दिया है जो 8.7 PS की पावर और 10 Nm का टॉर्क देता है।

विज्ञापन

यह स्कूटर बेहतर माइलेज ऑफर करता है। स्कूटर का डिजाइन सिंपल है और डेली यूज़ के लिए यह अच्छा ऑप्शन है। इसमें आपको काफी अच्छा स्पेस भी मिल जाता है। Access 125 की एक्स-शोरूम कीमत 86 हजार रुपये से शुरू होती है। इसकी सीट के नीचे अच्छा स्पेस मिल जाता है। Access 125 ख़रीदने का सबसे बड़ा कारण इसके भरोसेमंद इंजन है।

विज्ञापन

Honda Activa

होंडा एक्टिवा देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। इसका इंजन दमदार है जो सिटी और हाईवे पर बढ़िया प्रदर्शन करता है। इसमें स्पेस अच्छा मिल जाता है। इंजन की बात करें तो होंडा एक्टिवा में 110cc का इंजन दिया है जो 5.77 KW की पावर है और 8.90Nm का टॉर्क देता है। इसमें Automatic (V-Matic) गियरबॉक्स दिया गया है।

यह इंजन पावर और बढ़िया माइलेज ऑफर करता है। एक लीटर में यह स्कूटर 50 किलोमीटर तक की माइलेज ऑफर करता है। इस स्कूटर में 12 इंच के व्हील्स मिलते हैं। इसमें सेमी डिजिटल स्पीडोमीटर दिया है जिसमें काफी जानकारियां मिलती हैं। इस स्कूटर की कीमत 76,234 रुपये से शुरू होती है। सोर्स के मुताबिक जल्द ही कंपनी नया एक्टिवा लॉन्च करने जा रही है। नए मॉडल में कई नये फीचर्स को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ