Hero Splendor electric: हीरो मोटोकॉर्प भारत में सबसे ज्यादा बाइक्स बिकी करती है। इसमें सबसे ज्यादा स्प्लेंडर प्लस की बिक्री होती है। अब खबर ये आ रही है कि हीरो मोटोकॉर्प अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी कर रही है। इसी के तहत कंपनी अब स्प्लेंडर प्लस इलेक्ट्रिक पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि यह एक बेहद किफायती बाइक के रूप में आएगी। इस समय बाजार में कोई भी एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक बाइक नहीं है, तो ऐसे में अगर कंपनी इसे ठीक-ठाक कीमत और रेंज में लेकर आती है तो बाजार में इसका हिट होना तय होगा।
कब होगी लॉन्च
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हीरो स्प्लेंडर प्लस इलेक्ट्रिक को अगले साल को अगले साल के अंत तक या फिर 2027 में लॉन्च होने की संभावना है। होंडा स्प्लेंडर इलेक्ट्रिक को आंतरिक कोडनेम AEDA दिया है, और यह कंपनी का सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इस इलेक्ट्रिक बाइक को जयपुर में स्थित कंपनी के प्रौद्योगिकी केंद्र में विकसित किया जा रहा है। कंपनी की आगामी 2-3 सालों में आधा दर्जन वाहन पेश करने की योजना है।
Hero Splendor Plus
यह भी पढ़ें : ठंड में CNG कार देने लगे अगर कम माइलेज, तो तुरंत करें ये 3 काम
कंपनी ने 2027-28 तक इलेक्ट्रिक वाहनों से सालाना 5 लाख से ज्यादा की बिक्री प्राप्त करने का लक्ष्य बनाया है। इसमें इलेक्ट्रिक बाइक रेंज का हर साल 2.5 लाख से ज्यादा का योगदान होने की संभावना जताई जा रही है, जबकि स्कूटरों की हिस्सेदारी 2.5-3 लाख होगी। इस समय भारत में हीरो स्प्लेंडर के ICE मॉडल की जमकर बिक्री होती है और इस बाइक की लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी को कुछ इलेक्ट्रिक बिक्री में 2 लाख की हिस्सेदारी होने की उम्मीद है। साथ ही ADZA प्रोजेक्ट से 50,000 बिक्री मिलने का अनुमान है।
हीरो मोटोकॉर्प प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक भी लाएगी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रोजेक्ट ADZA 2 प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक्स को भी निर्माण करेगा, इन बाइक्स को खास उन लोगों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया जाएगा जो हाई परफॉर्मेंस बाइक्स की तलाश में हैं। इनमें मिलने वाली पावर 150cc और 250cc पेट्रोल बाइक्स के बराबर होंगी। ऑटो एक्स्पो 2025 में हीरो मोटोकॉर्प की तरफ से कुछ नए मॉडल पेश किये जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Suzuki Access 125 पर भारी पड़ेगा नया Hero Destini 125 ? जानें कौन सा स्कूटर है बेस्ट
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
7 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
8 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
8 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines