Suzuki Access 125 पर भारी पड़ेगा नया Hero Destini 125 ? जानें कौन सा स्कूटर है बेस्ट

Hero Destini 125 स्कूटर बाजार में आ गया है और इसका सीधा मुकाबला Suzuki Access 125 से है। आइये जानते हैं कौन सा स्कूटर है बेस्ट ?

Destini 125 vs Access 125
विज्ञापन
Advertisment

Destini 125 vs Access 125: कीमत

हीरो मोटोकॉर्प ने Destini 125 में तीन वेरिएंट्स मिलते हैं और इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 80450 रुपये से लेकर 90300 रुपये तक जाती है। इसके अलावा Suzuki Access 125 की एक्स शोरूम कीमत 80700 रुपये से लेकर 91800 रुपये तक जाती है।

Destini 125 vs Access 125: इंजन और पावर  

हीरो मोटोकॉर्प के नए Destini 125 में 124.6 cc का Fi तकनीक वाला सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन लगा है जो 9 bhp की पावर और 10.4Nm का टॉर्क मिलता है। इसमें CCVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। कंपनी के मुताबिक  एक लीटर पेट्रोल में यह स्कूटर 59 km की माइलेज दे सकता है।वहीं, सुजुकी Access 125 में 124cc इंजन दिया है हो 8.7 PS की पावर और 10 4Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

विज्ञापन

Destini 125 vs Access 125: डिजाइन और फीचर्स

Hero Destini 125 फे‍सलिफ्ट का डिजाइन अब काफी बेहतर और फ्रेश नजर आता है। इसमें 190mm फ्रंट डिस्‍क ब्रेक, साइड स्‍टैंड इंजन कटऑफ की सुविधा मिलती है। इसके अलावा स्‍कूटर में 12 इंच व्हील्स,

डिजिटल स्पीडोमीटर, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, डिस्टेंस टू एंपटी, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, सीट बैकरेस्ट, लंबी सीट, i3s तकनीक, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और 19 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

विज्ञापन

वहीं Suzuki Access 125 में ड्रम और डिस्क ब्रेक का ऑप्शन मिलता है। इसमें 12 के टायर लगे हैं। इसमें डिजिटल कंसोल, इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच, 21.8 लीटर का अंडर सीट स्‍टोरेज, सेंट्रल लॉक सिस्टम और यूएसबी सॉकेट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन

कौन सा स्कूटर है बेहतर

दोनों ही स्कूटर बेहतर हैं, लेकिन सुजुकी एक्सेस 125 अपने भरोसेमंद इंजन और सॉलिड बिल्ड क्वालिटी की वजह से क्लियर विनर बनता है। इस स्कूटर की परफॉरमेंस हर मौसम में बढ़िया रहती है। जबकि हीरो डेस्टिनी 125 स्कूटर लगातार संघर्ष कर रहा है। वहीं हीरो मोटोकॉर्प के इंजन परफॉरमेंस के मामले में दमदार नहीं होते।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ