Hero MotoCorp July offer : देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपने ग्राहकों के लिए इस महीने काफी अच्छा ऑफर पेश किया है। कंपनी ने अपने 125cc स्कूटर Destini Prime पर बेस्ट डाउन पेमेंट का ऑफर दे दिया । इस स्कूटर की कीमत 81,599 रुपये से शुरू होती है। लेकिन अब ऑफर के तहत स्कूटर को खरीदना काफी आसान हो गया है। Destini Prime का सीधा मुकाबला TVS Jupiter 125 और Suzuki Access 125 से होगा। आइये जानते हैं इस स्कूटर पर मिलने वाले ऑफर के साथ इसके इंजन और फीचर्स के बारे में…
कम डाउन पेमेंट का ऑफर
हीरो का नया Destini 125 Prime अपने डिजाइन और फीचर्स की वजह से ग्राहकों को अब पसंद आने लगा है। इस स्कूटर की कीमत 81,599 रुपये से शुरू होती है। जुलाई के महीने में इस स्कूटर पर कंपनी ने काफी बढ़िया ऑफर पेश किया है। आप केवल 8999 रुपये की डाउन पेमेंट देकर इसे घर ले जा सकते हैं और बची पेमेंट को आसान EMI में चुका सकते हैं।
इस ऑफर की ज्यादा जानकारी के लिए आप हीरो मोटोकॉर्प के शोरूम से संपर्क कर सकते हैं। Destini 125 Prim का सीधा मुकाबला होंडा एक्टिवा 125, टीवीएस जुपिटर 125 और सुजुकी एक्सेस 125 जैसे दमदार स्कूटर्स से है।
आकर्षित डिजाइन
Destini 125 Prime का डिजाइन सिंपल है जो फैमिली क्लास को आकर्षित करता है। इसकी सॉफ्ट और लंबी सीट लंबे सफ़र पर थकने नहीं देती।इतना ही नहीं इस स्कूटर में कई अच्छे फीचर्स भी दिए हैं। इसमें डिजिटल एनालॉग स्पीडोमीटर, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, लंबी चौड़ी सीट, बॉडी कलर मिरर और बूट में लैंप की सुविधा मिलती है। इस स्कूटर में हीरो का भरोसा भी मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर डेली यूज़ के लिए बेस्ट है।
दमदार इंजन
पावर और परफॉरमेंस के लिए Destini Prime में 124.6 cc का एयर कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SI इंजन इंजन लगा है जो 9 PS की पावर और 10.36 Nm का टॉर्क देता है। माइलेज की बात करें तो एक लीटर में यह स्कूटर 56 किलोमीटर की दूरी तय करता है। कंपनी ने इस स्कूटर को इस तरह से डिजाइन किया है ताकि यह हर मौसम में बेहतर प्रदर्शन कर सके। ब्रेकिंग के लिहाज से भी यह एक बढ़िया स्कूटर है और निराश होने का मौका नहीं देता।
इनसे है मुकाबला
TVS Jupiter 125 का मुकाबला हीरो के Destini Prime 125 से है। बात जुपिटर की करें तो इसमें 124.8cc का इंजन दिया है, जो कि 8.3PS की पावर और 10.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।इस स्कूटर की एक्स-शो रूम कीमत 86,405 रुपये से शुरू होती है।जुपिटर का डिजाइन आपको पसंद आएगा। यह अपने सेगमेंट का सबसे अच्छा दिखने वाला स्कूटर है। इसकी सीट के नीचे 32 लीटर का स्पेस मिल जाता है जहां आप 2 फुल फेस हेलमेट आसानी से रख सकते हैं।
हीरो के Destini Prime 125 अपने ही सेगमेंट के Suzuki Access 125 स्कूटर को भी कड़ी टक्कर दे रहा है। वैसे आपको बता दें कि 125cc स्कूटर सेगमेंट में एक्सेस 125 खूब बिकता है। इसकी की एक्स-शोरूम कीमत 86 हजार रुपये से शुरू होती है। इंजन की बात करें तो इसमें 125 cc का इंजन दिया है जो 8.7 PS की पावर और 10 Nm का टॉर्क देता है। पावर तो इसमें बढ़िया मिलती ही है साथ ही माइलेज के मामले में भी यह बढ़िया स्कूटर है। सामान रखने के लिए इसमें आपको काफी अच्छा स्पेस भी मिल जाता है।
यह भी पढ़ें: Maruti की इस SUV पर 3.30 लाख का डिस्काउंट, 31 जुलाई से पहले मिलेगा फायदा
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
7 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
8 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
10 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
12 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
14 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines