Hero Motocorp Price Increase: देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी Hero MotoCorp की बाइक्स और स्कूटर्स अब महंगे होने वाले हैं। कंपनी ने घोषणा की है कि एक जुलाई से कीमतों में इजाफा कर दिया जाएगा। ऐसे मेअगर आप 30 जून से पहले हीरो की गाड़ी खरीद लेते हैं तो आपको बचत होगी। आइये जानते हैं कि कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे क्या कारण है।
क्यों महंगे हुए हीरो के टू-व्हीलर्स ?
हीरो मोटोकॉर्प ने जानकारी दी है कि इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी के चलते हमें दाम टू-व्हीलर्स के दाम बढ़ाने पड़े हैं। अगले महीने से आपको हीरो की नई बाइक या स्कूटर खरीदना महंगा पड़ेगा। आपको बता दें कि कुछ साल पहले तक साल में बस एक बार ही वाहनों की कीमतों में इजाफा हुआ करता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब साल में दो या तीन बार कीमतों में इजाफा कर दिया जाता है।
इतने बढ़ा दिए दाम
हीरो मोटोकॉर्प की बाइक्स और स्कूटर्स की कीमतों में 1500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है जो एक जुलाई से लागू हो होगी। कीमतों में इजाफा मॉडल और उसके वेरिएंट के हिसाब से तय होगा। यानी जो बाइक जितनी महंगी होगी उतनी ही कीमत में इजाफा होगा। इस समय हीरो के पास 100cc बाइक्स से ले प्रीमियम बाइक्स तक मौजूद हैं। जबकि कंपनी का स्कूटर पोर्टफोलियो भी काफी बड़ा है और लगातार इसमें नए मॉडल अ रहे हैं।
हीरो मोटोकॉर्प के टॉप मॉडल
- Splendor Plus
- HF Deluxe
- HF100
- Glamour
- Passion Xtec
- Super Splendor Xtec
- Xpulse 200T 4V
- Destini 125
Splendor Plus बनी No.1 बाइक
मई महीने में सबसे ज्यादा बिकने बाइक्स की लिस्ट में स्प्लेंडर प्लस सबसे आगे रही है। पिछले महीने स्प्लेंडर की 3,04,663 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल मई महीने में ही स्प्लेंडर की 3,42,526 यूनिट्स की बिकी थी। इस समय इस बाइक का मार्केट शेयर 36.03% है। आइये जानते हैं इस बाइक के टॉप फीचर्स के बारे में जिनकी वजह से ग्राहकों को ये बाइक इतना पसंद आती है।
इंजन की बात करें तो बाइक में 100cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है जो 7.9 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है। इंजन पावर और परफॉरमेंस के मामले में यह एक बेहतर बाइक है।
य भी पढ़े: Maruti की इस कार ने किया आधे बाजार पर कब्जा, Amaze और Aura को छोड़ा काफी पीछे
संबंधित खबरें
26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 hrs agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
21 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
22 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 day agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 day agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
2 days agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines