Hero Mavrick 440 vs Royal Enfield Classic 350: हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी दमदार बाइक मावरिक 440 लॉन्च की है, जिसकी बुकिंग फरवरी 2024 से शुरू होगी। हालांकि कंपनी ने अभी कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। अप्रैल 2024 में डिलीवरी के साथ ही कंपनी कीमत से भी पर्दा उठा सकती है। कहा जा रहा है कि मावरिक 440 भारत में 400 सीसी मोटरसाइकिल सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को कड़ी टक्कर देगी। अगर आप भी इन दोनों बाइक्स के बीच में कंफ्यूज हैं कि कौन-सी खरीदें तो आज हम आपको दोनों का फुल कम्पैरिजन देंगे।
Hero Mavrick 440 vs Royal Enfield Classic 350
इंजन
इंजन स्पेक्स के मामले में, हीरो मैवरिक 440 में 440cc लॉन्ग-स्ट्रोक ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है जो 27 bhp का पावर आउटपुट और 36 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में चार-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, 349cc इंजन मिलता है। इस इंजन को 20 बीएचपी का पावर आउटपुट और 27 एनएम का टॉर्क जेनरेट करने के लिए ट्यून किया गया है।
हार्डवेयर
हार्डवेयर की बात करें तो Mavrick 440 में 43 मिमी फ्रंट टेलीस्कोपिक फोर्क्स और फ्रंट में 130 मिमी ट्रैवल है। वहीं पीछे की तरफ डुअल शॉकर, दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक और अलॉय व्हील से भी लैस है। जबकि रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के फ्रंट में 130 मिमी ट्रैवल के साथ 41 मिमी टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे 6-स्टेप प्रीलोड एडजस्टमेंट के साथ ट्विन शॉक सस्पेंशन मिलता है। ब्रेकिंग के लिए, इसमें सिंगल-चैनल ABS वर्जन में 300mm फ्रंट डिस्क ब्रेक और 153mm ड्रम ब्रेक और रियर व्हील के लिए डुअल-चैनल ABS वर्जन में 270mm डिस्क मिलते हैं।
वीडियो से भी जानें Hero Mavrick 440 के बारे में
ये भी पढ़ें : Samsung Vs IPhone: दोनों फ्लैगशिप फोन में कौन है असली चैंपियन?
फीचर्स
फीचर्स के मामले में, मावरिक 440 में एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और स्मार्टफोन इंटीग्रेशन के साथ एलसीडी डिस्प्ले, कॉल और टेक्स्ट नोटिफिकेशन और एक टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन सिस्टम मिलता है। जबकि क्लासिक 350 में मीटियर 350 का नेक्स्ट-जेन स्विचगियर, नया सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एक एनालॉग स्पीडोमीटर और एक एलसीडी स्क्रीन मिलती है।
कीमत
अभी बाइक की सटीक कीमत सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी इसे लगभग 2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च करेगी। जबकि आरई क्लासिक 350 भारत में 1.93 लाख रुपये से 2.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें : Hero Vs Bajaj: 1 लाख रुपये से कम में कौन है रियल चैंपियन?
कौन-सी खरीदें?
दोनों में से अगर पावर की बात करें तो हीरो मेवरिक 440 थोड़े बेहतर इंजन के साथ आती है। इसमें कई नए फीचर्स भी मिलते हैं और इसकी कीमत क्लासिक 350 से कम होने की उम्मीद की जा रही है।
संबंधित खबरें
3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 hr agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
20 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
23 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines