हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Hero के इस स्कूटर में 45 kmpl की माइलेज, 22 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज, जानें कीमत

स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और हाई स्पीड के लिए सिंगल सिलेंडर इंजन पावरट्रेन मिलता है। स्कूटर में टूटी सड़क पर राइडर को झटकों से बचाने के लिए फ्रंट में टेलिस्कॉपिक फ्रॉक्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं।

विज्ञापन
Hero Maestro Edge 125

Hero Maestro Edge 125 details in hindi: टू व्हीलर हर घर की जरूरत बन गए हैं, घर का रोजमर्रा का काम हो या फिर ऑफिस जाना। किफायती कीमत पर मिलने वाले पेट्रोल स्कूटर बढ़िया ऑप्शन हैं। इस सेगमेंट में एक स्मार्ट स्कूटर है Hero Maestro Edge 125. इस स्कूटर का कुल वजन 111 kg है, जिससे इसे घर की महिलाएं और बुजुर्ग दोनों आसानी से चला सकते हैं।

 

Maestro Edge 125 Key
Highlights
Engine Capacity 124.6 cc
Mileage 45 kmpl
Kerb Weight 111 kg
Seat Height 793 mm
Fuel Tank Capacity 5 litres
Max Power 9 bhp

 

जबरदस्त स्पीड और किफायती कीमत

स्कूटर में 124.6 cc का धाकड़ इंजन मिलता है, ये इंजन खराब रास्तों पर चलने के लिए हाई पावर जनरेट करता है। हाई स्पीड के लिए स्कूटर में 9 bhp की जोरदार पावर मिलती है। यह स्कूटर सड़क पर 90 km/h की टॉप स्पीड देता है। Hero Maestro Edge 125 का बेस मॉडल 81,716 रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलता है।

विज्ञापन

 

 

 

 

Hero Maestro Edge 125 सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल

हीरो अपने इस स्कूटर में 793 mm की सीट हाइट देता है, जिससे इसे कम हाइट वाले लोग भी आसानी से चला सकते हैं और टूटी सड़कों पर इसे कंट्रोल करने में दिक्कत नहीं होती है। स्कूटर में पांच लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, यह स्कूटर फुल टैंक में लगभग 255 किलोमीटर तक चलता है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 45 से 51 kmpl की माइलेज आसानी से निकाल लेता है। Maestro Edge 125 में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जो इसके लुक्स को एन्हांस करता है।

 

Maestro Edge 125 में मिलते हैं ये फीचर्स

  • लॉन्ग रूट पर आरामदायक राइड के लिए सिंगल पीस सीट दी गई है।
  • फ्रंट एप्रन पर सिग्नेचर एलईडी लैंप इसे स्टाइलिश लुक देता है।
  • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।
  • हाई माइलेज के लिए सिंगल सिलेंडर इंजन पावरट्रेन।
  • टूटी सड़क पर झटकों से बचाने के लिए फ्रंट में टेलिस्कॉपिक फ्रॉक्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं।
  • यह स्कूटर 14 कलर ऑप्शन में मिलता है।
  • बाजार में यह स्कूटर Suzuki Access 125 और Honda Activa 125 को टक्कर देता है।

 

 

Honda Activa 125 में 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक

यह स्टाइलिश स्कूटर 124cc इंजन ऑप्शन में मिलता है। जबरदस्त पावर के साथ आने वाले इस स्कूटर की सीट हाइट 712 mm की है। यह स्कूटर शुरुआती कीमत 79806 रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलता है। होंडा के इस स्कूटर का टॉप मॉडल 1.03 लाख रुपये ऑन रोड प्राइस पर मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 46 kmpl की माइलेज आसानी से निकल लेता है। टूटी सड़कों पर झटकों से बचाने के लिए इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और चौड़ी सीट मिलती हैं।

विज्ञापन

 

 

Honda Activa 125 में आते हैं ये फीचर्स

  • इसमें कीलेस स्टार्ट का फीचर है।
  • हाई स्पीड के लिए 10.3 Nm का टॉर्क देता है।
  • स्कूटर में डिजिटल कंसोल आता है।
  • फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।
  • स्कूटर में 12 इंज के अलॉय व्हील दिए गए हैं।
  • इसमें सिंपल हैंडलबार और पांच कलर ऑप्शन आते हैं
  • हाई एंड एग्जॉस्ट और चार वेरिएंट आते हैं।
  • स्कूटर में 110 kg का वजन है, जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है।

 

 

ये भी पढ़ें: 24 जुलाई को BMW का नया EV Scooter CE 04 होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

ये भी पढ़ें: Royal Enfield की इस बाइक की हो रही सबसे ज्यादा सेल, 32 की माइलेज और 13 लीटर का फ्यूल टैंक

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या Honda Activa 7G होगी Hybrid? एडिशन पावर से बचेगा पेट्रोल का खर्च

ये भी पढ़ें: ‘चीते’ सी रफ्तार, हाई क्लास लुक्स, BMW की गाड़ियां ही नहीं इन 2 बाइक्स का भी मार्केट में फुल ‘भौकाल’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola