Hero MotoCorp ने भारतीय बाजार में अपनी दो पॉपुलर बाइक्स को नए अपडेट के साथ पेश किया है. कंपनी ने नई Xtreme 160R 4V और अपडेटेड Xtreme 250R लॉन्च की हैं. इनकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.27 लाख रुपये (Xtreme 160R 4V)और 1.98 लाख रुपये (Xtreme 250R)है. दोनों बाइक्स की बुकिंग 17 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और डिलीवरी 1 नवंबर से मिलेगी.
Hero Xtreme 160R 4V में क्या नया?
Hero Xtreme 160R 4V को पहली बार 2023 में पेश किया गया था. अब इसके डिजाइन में कई बदलाव किए गए हैं. बाइक में कंपनी की Cybersharp स्टाइलिंग, नए टैंक श्राउड और बदले हुए बॉडी पैनल मिलते हैं. इसके फ्यूल टैंक को इस तरह डिजाइन किया गया है कि राइडर को घुटनों से बेहतर ग्रिप मिले और पैर जमीन तक आसानी से पहुंच सकें. फ्रंट में Class D LED हेडलैंप दिया गया है. इसमें प्रोजेक्टर हाई बीम और H-शेप DRL भी मिलते हैं. पीछे H-शेप LED टेललैंप और LED इंडिकेटर्स दिए गए हैं. बाइक के फ्रंट व्हील रिम लाल और काले रंग में उपलब्ध होंगे.
इंजन और राइडिंग मोड
Xtreme 160R 4V में 163cc का ऑयल-कूल्ड, फोर-वॉल्व इंजन दिया गया है. यह इंजन 8,750 rpm पर 16.9 hp की पावर और 6,500 rpm पर 14.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी के मुताबिक, यह बाइक 0 से 60 kmph की रफ्तार केवल 4.4 सेकंड में पकड़ सकती है. इसमें इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल कंट्रोल के साथ Rain, Road और Sport राइडिंग मोड मिलते हैं. Hero का दावा है कि इस सेगमेंट में क्रूज कंट्रोल देने वाली यह पहली बाइक है.
ड्यूल-चैनल ABS और Panic Brake Alert
Hero Xtreme 160R 4V में ब्रेकिंग के लिए आगे 276mm और पीछे 220mm के पेटल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. इनके साथ ड्यूल-चैनल ABS मिलता है. अचानक तेज ब्रेक लगाने की स्थिति में Panic Brake Alert फीचर भी काम करता है.
Hero Xtreme 250R में क्या मिला?
अपडेटेड Hero Xtreme 250R में इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स का दायरा बढ़ाया गया है. इसमें Rain, Road, Sport और Track समेत चार राइडिंग मोड मिलते हैं. बाइक में क्रूज कंट्रोल के साथ सेंसरलेस बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर भी दिया गया है. इससे राइडर क्लच का इस्तेमाल किए बिना ऊपर और नीचे गियर बदल सकता है.
इसका एक खास अपडेट Frequency Selective Damping (FSD) रियर सस्पेंशन है. इसमें एक एक्स्ट्रा पिस्टन दिया गया है, जो सड़क से मिलने वाले झटकों की फ्रीक्वेंसी के हिसाब से रिबाउंड डैम्पिंग के दो तरह के रिस्पॉन्स देता है. कंपनी इसे टू-व्हीलर इंडस्ट्री में पहली बार दिया गया फीचर बताती है.
टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी मिलेगा
Xtreme 250R में ट्रेलिस फ्रेम और 43mm अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स पहले की तरह दिए गए हैं. हालांकि, अब इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी मिलता है. यह टायर के प्रेशर और तापमान की लाइव जानकारी देता है. प्रेशर या तापमान में गड़बड़ी होने पर कलर-कोडेड अलर्ट भी मिलते हैं. बाइक के TFT डिस्प्ले में लैप टाइमर, ड्रैग टाइमर, नेविगेशन और स्मार्टफोन नोटिफिकेशन की सुविधा दी गई है. इन फीचर्स से रोजाना बाइक चलाने के साथ-साथ स्पोर्टी राइडिंग के दौरान भी मदद मिल सकती है.
कीमत, वेरिएंट और बुकिंग की जानकारी
Hero Xtreme 160R 4V की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.27 लाख रुपये और Xtreme 250R की कीमत 1.98 लाख रुपये है. Xtreme 160R 4V को Standard, Pro और Carbon वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा. इसकी बिक्री Hero के नियमित डीलरशिप और Hero Premia आउटलेट्स पर होगी.
वहीं, Xtreme 250R केवल Hero Premia नेटवर्क के जरिए मिलेगी, जिसमें कंपनी के 130 से ज्यादा स्टोर शामिल हैं. Xtreme 250R के कलर ऑप्शन में Carbon Red, Carbon White और Carbon Black शामिल हैं. दोनों बाइक्स की बुकिंग 17 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी, जबकि इनकी डिलीवरी 1 नवंबर 2026 से शुरू की जाएगी.
ये भी पढ़ें- बाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? जानें वजह और इसे ठीक करने का तरीका
संबंधित खबरें
BS7 लागू होने पर क्या बंद हो जाएंगी पुरानी कारें? सरकार के नए नियम जान लें
2 hrs agoकार की रीसेल वैल्यू बढ़ानी है तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा 30% तक का फायदा!
4 hrs agoकार के ब्रेक पैड जल्दी घिस रहे हैं? इन 5 गलतियों से बचकर बढ़ा सकते हैं उनकी
6 hrs agoगाड़ी का माइलेज अचानक गिरने पर सबसे पहले ये 6 चीजें करें चेक
22 hrs agoMaruti की कारों पर दिवाली ऑफर, इन मॉडल पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoTesla की कार पहले उल्टी चली, फिर हवा में उड़ी! वीडियो देख नहीं होगा यकीन
1 day agoबाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
2 days agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
2 days agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
2 days agoToyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines