Hero Karizma XMR VS Bajaj Pulsar N250: कभी जवां दिलों की धड़कन रही Hero की Karizma नए अवतार में पेश की गई है। इस बाइक में धाकड़ इंजन और स्टाइलिश लुक मिलती है। बाजार में यह Bajaj Pulsar की N250 को टक्कर देती है। आइए इन दोनों बाइक के फीचर और कीमत के बारे में आपको बताते हैं।
Hero Karizma XMR
इसमें पहली बार लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। Hero Karizma XMR शुरुआती कीमत 1.72 लाख रुपये एक्स-शोरूम में ऑफर की जा रही है। इसके फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाइक में 210 cc का जानदार इंजन मिलता है। Hero Karizma XMR में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें 25.15 bhp की पावर जेनरेट होती है। बाइक में 20.4 Nm का टॉर्क मिलेगा।
11 लीटर का फ्यूल टैंक
इसमें 11 लीटर का फ्यूल टैंक है। बाइक की सीट हाइट 810 mm है और इस स्टाइलिश बाइक में एक वेरिएंट और तीन कलर ऑप्शन है। 3000 रुपये में इसकी बुकिंग ली जा रह है। Hero Karizma XMR में एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, LED हेडलाइट, एडजस्टेबल विंडस्क्रीन, लाइटवेट क्लिप-ऑन हैंडलबार जैसे धाकड़ फीचर्स मिलते हैं।
Bajaj Pulsar N250
बाइक में सिंगल पीस हैंडलबार दिए गए हैं। इस स्पोर्ट्स लुक बाइक में 35 kmpl की माइलेज मिलती है। इसके दोनों पहियों में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। Bajaj Pulsar N250 में ड्यूल चैनल ABS मिलता है। इसमें 249.07 cc का इंजन है, जो सड़क पर 24.5 PS की पावर और 21.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी की यह स्ट्रीट फाइटर स्टाइलिश बाइक है, जिसमें ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं।
चार्जिंग पोर्ट और 17-इंच के अलॉय व्हील
यह शुरुआती कीमत 1.36 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इस डैशिंग लुक बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन दिया गया है। Bajaj Pulsar N250 में तीन कलर ऑफर किए जाते हैं। इसमें चार्जिंग पोर्ट, 17-इंच के अलॉय व्हील, स्पीडोमीटर, ट्रिपमीटर और फ्यूल लेवल जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
13 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
18 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
19 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
21 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines