Hero HF Deluxe: देश में हर महीने हीरो मोटोकॉर्प सबसे ज्यादा टू-व्हीलर्स की बिक्री करती है। कंपनी की सबसे किफायती बाइक Hero Hf Deluxe ने इस बार बिक्री के मामले में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। कम कीमत के चलते इसे खरीदने वालों की कोई कमी नहीं है अब चूंकि यह हीरो की बाइक है इसलिए भी ग्राहकों का भरोसा इस मॉडल पर ज्यादा है। यह 100cc इंजन में आती है और डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छी बाइक कही जा सकती है।
हीरो मोटो कॉर्प की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक
पिछले महीने Hf Deluxe की 97,048 यूनिट्स की बिक्री हुई थी जबकि बीते साल कंपनी ने इसकी 78,700 यूनिट्स की बिक्री की थी। ऐसे में इस हीरो ने इस बार 18,348 यूनिट्स ज्यादा बेची हैं। आइये जानते हैं इस बाइक के फीचर्स से लेकर इंजन तक के बारे में…
इंजन और फीचर्स
हीरो मोटोकॉर्प की HF Deluxe में 97.2cc का इंजन दिया है, जो फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी के साथ है। यह इंजन 8.36 PS की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बाइक मेटल ग्रैब रेल, ब्लैक थीम पर बेस्ड एग्जॉस्ट, क्रैश गार्ड, एलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
बेहतर लुक्स के लिए बाइक में ग्राफिक्स दिए गये हैं। इसके अलावा इसे बिना ग्राफिक्स दिए गये हैं। इस बाइक में 9.1 लीटर की क्षमता का फ्यूल टैंक दिया है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 165mm है। बाइक के फ्रंट और रियर व्हील्स में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। Hero HF 100 की कीमत 59,998 रुपये (एक्स-शो रूम कीमत) से शुरू होती है।
होंडा शाइन से है मुकाबला
इस बाइक में 98.98 cc का 4 स्ट्रोक, SI इंजन लगा है जोकि 5.43 kW की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। पावर और परफॉरमेंस के मामले में यह इंजन अच्छा है। लेकिन शाइन का इंजन हमें थोड़ा स्मूथ लगा। डिजाइन के मामले शाइन 100 हमें बेहतर नज़र आती है।
यह भी पढ़ें: नई Pulsar F250 या Hero की Karizma, किसमें है दम? जानें कंपैरिजन
संबंधित खबरें
बाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
10 hrs agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
15 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
17 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines