---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Hero की इस न्यू जनरेशन बाइक में 65 kmpl की माइलेज, कीमत 49999 से शुरू

Hero HF Deluxe में सिंपल हैंडलबार और हैवी सस्पेंशन पावर मिलता है। ये बाइक अलॉय व्हील और राइडर की सेफ्टी के लिए ड्रम ब्रेक के साथ आती है।

---विज्ञापन---

Hero HF Deluxe comparision TVS Sport: हीरो  की  बाइक्स अट्रैक्टिव कलर और हाई माइलेज के लिए जानी जाती  हैं। इसी कड़ी में कंपनी की एक एंट्री लेवल बाइक है, जो किफायती कीमत पर मिलती है। इस बाइक में कंपनी 65 kmpl की माइलेज निकलने का दावा करती है। ये बाइक शुरुआती कीमत 49999 रुपये एक्स शोरूम में आती है। इस बाइक में पांच वेरिएंट आते हैं और बाइक का टॉप वेरिएंट 88474 रुपये ऑन रोड पर मिल रहा है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं Hero HF Deluxe की।

Hero की ये धाकड़ बाइक अलॉय व्हील के साथ आती है, जो इसके लुक्स को एन्हांस करता है। इस बाइक में सेफ्टी के लिए ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। यंगस्टर्स के लिए कंपनी अपनी इस बाइक में 11 कलर ऑप्शन ऑफर कर रही है। इसमें 9.1 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, जो इसे लॉन्ग रूट बाइक बनाता है। हाल ही में बाइक को नए ग्राफिक्स और लुक्स के साथ पेश किया गया है।

---विज्ञापन---

Hero HF Deluxe में 4 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन

हाई स्पीड के लिए इस बाइक में 7.91 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। बाइक में छह वेरिएंट और 4 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। हीरो की इस बाइक की सीट हाइट 805 mm की है, जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है। इस बाइक में कंबांइड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है, जो राइडर को दोनों टायरों को कंट्रोल करने में मदद करता है। बाइक में सिंगल सीट ऑप्शन मिलता है, जो लॉन्ग रूट पर हाई कम्फर्ट देता है।

---विज्ञापन---

 

HF Deluxe 
Key Highlights
Engine Capacity 97.2 cc
Mileage 65 kmpl
Transmission 4 Speed Manual
Kerb Weight 110 kg
Fuel Tank Capacity 9.1 litres
Seat Height 805 mm

हाई पावर इंजन और एडवांस फीचर्स

Hero की इस धाकड़ बाइक में 97.2 cc का हाई पावर इंजन मिलता है। अपने इंजन सेगमेंट में ये बाइक TVS Sport से मुकाबला करती है। इस बाइक में अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। ये बाइक सिंपल हैंडलबार और डिजिटल मीटर के साथ आती है। बाइक में एलईडी हेडलाइट और स्लीक डिजाइर की टेललाइट मिलती है।

---विज्ञापन---

TVS Sport की कीमत

TVS Sport की बात करें तो इसका बेस मॉडल 67320 रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। बाइक का टॉप मॉडल 91009 रुपये ऑन रोड पर अवेलेबल है। यह धांसू बाइक सात कलर ऑप्शन में ऑफर की जा रही है। बाइक में 112 kg का वजन है, जिसे कोई भी इसे आसानी से चला सकता है।

 

---विज्ञापन---

TVS Sport 

Key Highlights
Engine Capacity 109.7 cc
Mileage – ARAI 80 kmpl
Transmission 4 Speed Manual
Kerb Weight 112 kg
Fuel Tank Capacity 10 litres
Seat Height 790 mm

TVS Sport की माइलेज और फ्यूल कैपेसिटी

TVS Sport में 80 kmpl की हाई माइलेज मिलती है। इस बाइक में 8.18 bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। बाइक में सिंपल हैंडलबार और ड्रम ब्रेक की सेफ्टी मिलती है। ये बाइक दो वेरिएंट और 7 कलर ऑप्शन में आते हैं। इसमें 10 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे इसे लंबी दूरी के सफर में लेकर जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  Hero की नई E Bike, 70 की माइलेज और महज 35000 कीमत, जानें शानदार फीचर्स

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 1 लीटर में चलेगी 30 km, Royal Enfield की इस नई बाइक में यंगस्टर्स के लिए अट्रैक्टिव कलर्स

ये भी पढ़ें: 52 की माइलेज, 85 हजार से कम कीमत, ये है Suzuki का हाई स्पीड स्कूटर

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सबसे सस्ती Adventure बाइक, KTM और Royal Enfield को दे रही टक्कर, जानें शानदार फीचर्स

First published on: Aug 03, 2024 07:37 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola