हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

65 kmpl की माइलेज, 70 हजार कीमत, ये हैं पावरफुल इंजन वाली बेस्ट बाइक्स

Hero HF Deluxe में 97.2 cc का इंजन है, इसमें छह वेरिएंट ऑफर किए जाते हैं। यह 4 स्पीड ट्रांसमिशन बाइक है, जिसमें 805 mm की सीट हाइट मिलती है। बाइक में कंबांइड ब्रेकिंग सिस्टम और ड्रम ब्रेक दिए गए है।

विज्ञापन
Hero HF Deluxe, Bajaj CT110X, Honda SP160

100cc petrol engine bikes under 80000:  100 से 150 सीसी इंजन वाली बाइक्स सबसे ज्यादा माइलेज देती हैं। यही वजह है कि ये बाइक्स मिडिल क्लास फैमिली की पहली पसंद हो। नौकरी पेशा लोग हों या घर का रोजमर्रा का काम करने के लिए बाइक चाहिए किफायती कीमत और हाई माइलेज देने वाली यह मोटरसाइकिलें मार्केट में ज्यादा बिकती हैं। आइए आपको ऐसे ही कुछ बाइक्स के बारे में बताते हैं।

Hero HF Deluxe

Hero HF Deluxe

इस न्यू जनरेशन बाइक में 97.2 cc का इंजन है। बाइक में छह वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं। हीरो की यह बाइक शुरुआती कीमत 69273 रुपये ऑन रोड प्राइस में मिल रही है। इस 4 स्पीड ट्रांसमिशन बाइक में 805 mm की सीट हाइट है। कंपनी इसमें 65 kmpl की माइलेज निकलने का दावा करती है। बाइक में कंबांइड ब्रेकिंग सिस्टम और ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।

 

Bajaj CT110X

Bajaj CT110X

बाइक में 115.45 cc का इंजन है, यह 4 स्पीड ट्रांसमिशन बाइक शुरुआती कीमत 69626 रुपये एक्स शोरूम में आती है। इसमें आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन मिलते हैं। कंपनी बाइक में 70 kmpl तक की माइलेज निकलने का दावा करती है। बाइक 90 kmph की टॉप स्पीड देती है। बजाज की इस बाइक में 8.6 PS की पावर और 9.81 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। बाइक में 127 kg का वजन है और इसमें 11 लीटर फ्यूल टैंक दिया गया है।

Honda SP160

यह बाइक 162.71 cc के इंजन के साथ आती है, इसका पावरफुल इंजन 13.27 bhp की पावर और 14.58 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। होंडा की इस बाइक में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। यह बाइक 12 लीटर के  फ्यूल टैंक के साथ आती है। Honda SP160 शुरुआती कीमत 1.17 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। इसमें 50 kmpl की माइलेज निकालती है। इस बाइक में 108 kmph की टॉप स्पीड है।

ये भी पढ़ें: KTM को टक्कर देती है Yamaha की यह बाइक, 115 Kmph की टॉप स्पीड और 45 की माइलेज

ये भी पढ़ें: नई Bajaj Pulsar NS400Z या Triumph Speed 400, किसमें कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें