Hero Electric Optima CX: बाजार में हाई रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटर की हाई डिमांड है। इसी सेगमेंट में हीरो का एक धाकड़ स्कूटर है Optima CX. इस स्कूटर में धाकड़ सेफ्टी फीचर्स के साथ 42 Kmph की टॉप स्पीड मिलती है। 70 हजार से कम कीमत में मिलने वाले इस स्कूटर में 550 W की धाकड़ पावर मिलती है।

विज्ञापन

स्कूटर के दो वेरिएंट ऑफर किए जा रहे

Hero Electric Optima CX में आरामदायक सफर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर लगाए गए हैं। जानकारी के अनुसार फिलहाल यह स्कूटर दो बैटरी ऑप्शन में ऑप्शन किया गया है। बाजार में स्कूटर के City Speed (HX) और Comfort Speed (LX) दो वेरिएंट आते हैं।

विज्ञापन
Hero Electric Optima

Hero Electric Optima

सेफ्टी के लिए स्कूटर में ड्रम ब्रेक

Hero Electric Optima CX में सिंगल बैटरी का वेरिएंट 82 Km की ड्राइविंग रेज और दो बैटरी का वर्जन 122 km की ड्राइविंग रेंज देता है। सेफ्टी के लिए स्कूटर के अगले और पीछे दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। यह कंपनी का हाई परफॉमेंस स्कूटर है। यह स्कूटर शुरुआती कीमत 67,329 हजार रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है।

विज्ञापन

स्कूटर महज 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है

Hero Electric Optima CX में बाजार में आठ अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन ऑफर किए जाते हैं। स्कूटर का कुल वजन 72.5 kg का है, जिससे सड़क पर इसे कंट्रोल करना आसान है। स्कूटर महज 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इसमें फास्ट चार्जर से चार्ज करने का भी ऑप्शन है।

विज्ञापन

सेफ्टी के लिए कम्बाइन्ड ब्रेकिंग सिस्टम

Hero Electric Optima CX डैशिंग स्कूटर 4 से 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इसमें 550 W की धाकड़ पावर है। इसमें 1,200 W की अधिकतम पावर जेनरेट होती है। स्कूटर में सेफ्टी के लिए कम्बाइन्ड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। जो अचानक ब्रेक लगाने, टायर के फिसलने या सड़क हादसे के दौरान दोनों पहियों को कंट्रोल करने में मदद करता है।

विज्ञापन

स्कूटर में 140 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस

Hero Electric Optima CX का टॉप वेरिएंट 1.30 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। स्कूटर में 140 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है, जिससे इसे कम जगह से मोड़ने में दिक्कत नहीं होती है। स्कूटर में ओडोमीटर, डिजिटल टच स्क्रीन डिस्प्ले मिलता है। बाजार में यह स्कूटर TVS X EV, LML Star, Gleev Motors Protos और Suzuki Burgman Electric को टक्कर देता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ